सीबीएसई और आईसीएससी बोर्ड की परीक्षाएं आज से

Feb 16, 2026 11:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share Share
Follow Us on

Ayodhya News - अयोध्या में बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत हो गई है। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी, जिसमें लगभग 8000 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा 13 केन्द्रों पर होगी और सभी केन्द्रों पर सीसीटीवी निगरानी रहेगी। छात्रों को विद्यालय की यूनिफॉर्म में परीक्षा में शामिल होना होगा।

सीबीएसई और आईसीएससी बोर्ड की परीक्षाएं आज से

अयोध्या, संवाददाता। बोर्ड परीक्षाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 10वीं और 12 की परीक्षाएं भी मंगलवार से शुरू होंगी। सीबीएसई की परीक्षाएं 13 केन्द्रों पर होंगी जिसमें करीब आठ हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। वहीं आईसीएसई की 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश माध्यिमक शिक्षा परिषद से संचालित वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंने जा रही है। इसके अलावा काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएसई) से संचालित 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं जहां 12 फरवरी से चल रही हैं। सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होकर चार अप्रैल तक चलेंगी।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के सिटी कोआर्डीनेटर अजीत द्विवेदी ने बताया कि जनपद में आठ हजार परीक्षार्थी 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। जनपद में 13 केन्द्र बनाये गये हैं। सीबीएसई की परीक्षा के लिए सेठ एमआर जयपुरिया, टाइनी टाट्स हायर सेकेंड्री स्कूल, कैम्ब्रियन स्कूल, पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, आर्मी स्कूल, अनिल सरस्वती विद्या मंदिर, जेबी अकादमी जवाहर नवोदय विद्यालय, एनडीडीएवी विद्यालय, भवदीय पब्लिक स्कूल, महाराजा पब्लिक स्कूल, अवध इंटरनेशनल स्कूल, उदया इंटर कालेज को केन्द्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि 10वीं की परीक्षा में करीब 4500 और 12वीं की परीक्षा में 3500 के लगभग छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। यह परीक्षा सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे तक होगी। लेकिन परीक्षार्थियों को प्रत्येक दशा में 10 बजे परीक्षा केन्द्र के अंदर प्रवेश करना होगा। सभी केन्द्र सर्विलांस पर होंगे और सभी जगह सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। बच्चों को विद्यालय के यूनीफार्म में ही परीक्षा देने आना होगा। परीक्षार्थी अपने साथ ट्रांसपैरेंट वॉटर बोटल और बाक्स ला सकेंगे। किसी तरह का इलेक्ट्रानिक्स गैजेट्स नहीं लाना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।