पिता का इलाज कराने लखनऊ गए परिवार के घर में हुई चोरी
अयोध्या में एक परिवार के घर में चोरी की घटना हुई, जबकि वे पिता के इलाज के लिए लखनऊ गए थे। चोरों ने घर में आभूषण, इन्वर्टर, गैस सिलेण्डर और दैनिक उपयोग का सामान चुरा लिया। मामले की तहरीर कोतवाली नगर में दी गई है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अयोध्या, संवाददाता। पिता का इलाज कराने के लिए लखनऊ गए परिवार के घर में चोरी की घटना हो गई। मामले में कोतवाली नगर में तहरीर दी गई है। जिसमें पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके प्रकरण की विवेचना कर रही है। चोरो ने आभूषण के दौरान दैनिक उपयोग के सामान को भी गायब कर दिया। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित सुरसरि रेलवे कालोनी मोदहा के रहने वाले अभिषेक सिंह का आरोप है कि उनके पिता रेलवे में कार्यरत है। जिनके अस्वस्थ होने के कारण वह इलाज के लिए परिवार के साथ लखनऊ गए हुए थे। उन्हें फोन पर घर का ताला टूटे होने की सूचना मिली।
जिसके बाद जब वह घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा देखा। दरवाजा को खोलकर देखा तो किचन, आलमारी में रखे सामान बिखरे हुए थे। आलमारी का ताला टूटा हुआ था। चोरो ने घर में रखे आभूषण के साथ इन्वर्टर व गैस सिलेण्डर तथा बर्तन तक चोरी कर लिया। मामले में पुलिस विवेचना कर रही है।--------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


