सरयू में डूब रहे तीन को पुलिस ने बचाया

हिन्दुस्तान, अयोध्या
Follow us on Google News
share

अयोध्या में शनिवार की सुबह सरयू नदी में स्नान कर रहे तीन लोग डूबने लगे। मौके पर मौजूद सिपाही पुष्पेंद्र कुमार ने तुरंत कूदकर उन्हें बचाया और श्री राम अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। सभी को होश आ गया और परिवार ने भगवान के साथ सिपाही का भी धन्यवाद किया।

सरयू में डूब रहे तीन को पुलिस ने बचाया

अयोध्या,संवाददाता। सरयू नदी में शनिवार की सुबह बड़ा हादसा होते-होते बच गया, क्योंकि स्नान कर रहे तीन लोग डूब रहे थे मौके पर मौजूद सिपाही ने तत्काल कूद कर उन्हें निकाला और श्री राम अस्पताल में इलाज पंहुचाया। जिससे सभी बच गए। जानकारी के मुताबिक जनपद गोंडा से कुछ लोग एक साथ रामनगरी में दर्शन- पूजन और स्नान करने के उद्देश्य से सुबह पहुंचे। सबसे पहले वह स्नान करने के लिए सरयू नदी गए लेकिन इसी दौरान हरिओम मिश्रा (16) पुत्र अमर कुमार निवासी डिकसीर उमरी बेगमगंज, गणेश दत्त पाठक (40) पुत्र बहादुर पाठक निवासी फतेहपुर नखरा करनैलगंज और पल्लवी (19) पुत्री राज नारायण निवासी नखरा डूबने लगे।

साथ में मौजूद लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद नया घाट सिपाही पुष्पेंद्र कुमार नदी में कूद गए और तत्काल किसी तरह तीनों को बाहर निकाले और लोगों की सहायता से ई रिक्शा के माध्यम से उन्हें श्री राम अस्पताल ले गए। मौके पर मौजूद डॉक्टर तत्काल सभी का इलाज शुरू किए और उनके पेट में भरे पानी को निकाले इसके बाद सभी को होश आए। परिवार ने भगवान के साथ सिपाही का भी शुक्रिया अदा किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।