रास्ते के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सात घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - बीकापुर, संवाददाता। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम मरुई सहाय सिंह में रास्ते के विवाद को

रास्ते के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सात घायल

बीकापुर, संवाददाता। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम मरुई सहाय सिंह में रास्ते के विवाद को लेकर बुधवार को सुबह करीब नौ बजे दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मारपीट में एक पक्ष से अजय कुमार यादव (28) पुत्र जगदीश यादव, जगदीश प्रसाद यादव (55), संजय यादव (26) पुत्र जगदीश यादव तथा सुनीता देवी (52) पत्नी जगदीश यादव घायल हो गए।

अजय कुमार और जगदीश प्रसाद के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष से अपिल यादव (36) पुत्र जयराम यादव, प्रेम कुमार (43) तथा अनिता (30) घायल हुए। चिकित्सकों ने अपिल यादव, प्रेम कुमार, अनिता समेत कुल पांच घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर दारोगा विजय प्रताप तिवारी, निशी कुमारी तथा सिपाही श्रवण यादव और धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में तैनात डॉ. धर्मेंद्र रंजन एवं फार्मासिस्ट गिरधारीलाल ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दोनों पक्षों से तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।