Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsBlock-Level Sports Championship Sirsir Crowned Overall Champion in Ayodhya
ऊंची कूद में स्वाती,गोला फेंक में निर्मल रहे अव्वल

ऊंची कूद में स्वाती,गोला फेंक में निर्मल रहे अव्वल

संक्षेप:

Ayodhya News - विकासखंड मिल्कीपुर में आयोजित परिषदीय खेलों की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में सिरसिर ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। विभिन्न खेलों में मिल्कीपुर, करमडांडा, कुचेरा और अन्य स्थानों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। विधायक चंद्रभानु पासवान ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खेलों के माध्यम से एकता का संदेश दिया।

Dec 04, 2025 11:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share Share
Follow Us on

- ब्लॉक स्तरीय खेलों में सिरसिर बनी ओवरऑल चैंपियन अयोध्या,संवाददाता। विकासखंड मिल्कीपुर में परिषदीय खेलों की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर किया गया। लंबी कूद के जूनियर बालिका वर्ग में करमडांडा की स्वाति सिंह 3.6 फीट के साथ प्रथम और मिल्कीपुर की अंशिका 3.3 फीट के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में मिल्कीपुर के अभिषेक ने 4.5 फीट के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि सारी के सनी 4.3 फीट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता में करमडांडा के निर्मल ने 8.95 मीटर के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया,वहीं सिरसिर के राजपाल 8.5 मीटर के साथ द्वितीय रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बालिका वर्ग में कुचेरा की आराध्या पाठक 6.50 मीटर के साथ प्रथम और करमडांडा की आराध्या द्वितीय स्थान पर रहीं। जूनियर बालक कबड्डी में कुचेरा की टीम विजेता और सिरसिर की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में अलीपुर खजुरी की टीम ने फाइनल जीत हासिल की,जबकि इनायतनगर उपविजेता रही। प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग कबड्डी में सिरसिर विजेता और देवरिया की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में इनायतनगर विजेता तथा देवरिया उपविजेता रहीं। खो-खो जूनियर बालिका वर्ग में सिरसिर विजेता और सारी की टीम उपविजेता रहीं। इसके अतिरिक्त योग में सारी,पीटी में इनायतनगर,अंत्याक्षरी व समूहगान में सिरसिर की टीमें विजेता घोषित की गईं।इसके पहले मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया,उन्होंने खेलों के माध्यम से विश्व एकता और बंधुत्व का संदेश दिया।प्रतियोगिता की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने की,जबकि प्राथमिक शिक्षक संघ के मिल्कीपुर ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश प्रताप सिंह ने संचालन किया। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राकेश सिंह,सर्वजीत सिंह,अजय भारत सिंह,वकार अहमद,अमित सिंह,आदि ने रेफरी तथा निर्णायक की भूमिका निभाई। --- ---