सेवा पखवाड़ा अभियान ऐतिहासिक बनाने की योजना
Ayodhya News - पूरा बाजार में भाजपा ने सेवा पखवाड़ा अभियान को सफल बनाने के लिए मंडल कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें स्वच्छता चिकित्सा शिविर सहित कई कार्यक्रम होंगे। मुख्य...

पूरा बाजार,संवाददाता। ब्लॉक प्रांगण पूरा बाजार के सभागार में भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान को सफल बनाने के लिए मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इन दिनों मे स्वच्छता चिकित्सा शिविर सहित अन्य कार्यक्रमों को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प है। ताकि आम जन मानस को भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं किसानों के आय दोगुनी करने के लिए चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी हो सके।
विशिष्ठ अतिथि ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कहा कि यह सौभाग्य है कि हम लोग अयोध्या की धरती पर जन्म लिए हुए हैं। जहां भगवान राम का जन्म हुआ था जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी विश्व नगरी के रूप में विकसित कर रहे हैं।। इस अवसर पर गन्ना समिति के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह, भाजपा के मंडल अध्यक्ष कपिल देव वर्मा, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष रामप्रीत वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदकुमार सिंह ,मंडल महामंत्री संतोष कुमार सिंह, ग्राम प्रधान रमेश सिंह, पूरा ब्लॉक प्रधान संघ के अध्यक्ष अभिषेक सिंह, ग्राम प्रधान रणधीर सिंह राणा, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




