
भाजपा महामंत्री ने किया एसआईआर अभियान की समीक्षा
Ayodhya News - - तुलसी कन्या इंटर कॉलेज बूथ पर अभियान की प्रगति का जायजा लिया - भाजपा
अयोध्या, संवाददाता। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र के प्रभारी संजय राय ने बुधवार को तुलसी कन्या इंटर कॉलेज स्थित बूथ पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने बीएओ, बीएलए-2, बूथ समिति के पदाधिकारियों एवं बूथ प्रवासी से अभियान की विस्तृत स्थिति जानी। इस दौरान उन्होंने उपस्थित स्थानीय नागरिकों से भी संवाद कर मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े अनुभव, समस्याएं एवं सुझाव सुने। इसके उपरांत वे सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां महानगर एवं जिला इकाई के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ विधानसभा-वार एसआईआर की स्थिति की समीक्षा की। संजय राय ने पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 16 दिसंबर से प्रारम्भ हो रहे एसआईआर के द्वितीय चरण की तैयारी अभी से पूरी कर ली जाए।
हर बूथ पर जिम्मेदारी स्पष्ट हो, टीम सक्रिय रहे और मतदाता जागरूकता के कार्यों में कोई कमी न आने पाए। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन बूथ स्तर पर पूरी मजबूती के साथ कार्य कर रहा है और पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही अभियान की सफलता की कुंजी है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि सभी मंडलों को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं और संगठन द्वितीय चरण के लिए तैयार है। मौके पर कमला शंकर पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, शैलेन्द्र कोरी, राघवेन्द्र पाण्डेय, अशोक कसौंधन, तिलकराम मौर्या, रामप्रीत वर्मा, कपिल देव वर्मा, हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, कष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, अशोक मिश्र, पवन चौरसिया मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




