Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsBJP Meeting in Ayodhya Focuses on Special Voter Registration Campaign
एसआईआर की समीक्षा व आगामी रणनीति पर हुई चर्चा

एसआईआर की समीक्षा व आगामी रणनीति पर हुई चर्चा

संक्षेप:

Ayodhya News - अयोध्या में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने भाजपा कार्यालय में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के द्वितीय चरण पर बैठक की। बैठक में बूथ स्तर पर कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। लल्लू सिंह ने युवा मतदाताओं को जोड़ने और हर घर संपर्क अभियान तेज करने पर जोर दिया।

Jan 15, 2026 10:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share Share
Follow Us on

अयोध्या, संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के द्वितीय चरण को लेकर पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने देवकाली एवं करियप्पा मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में बैठक की। बैठक में बूथ स्तर पर अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। पूर्व सांसद ने अभियान को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए, इसके लिए कार्यकर्ताओं को हर घर संपर्क अभियान को तेज करना होगा।

उन्होंने विशेष रूप से नवमतदाताओं को जोड़ने और छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने पर जोर दिया। लल्लू सिंह ने कहा कि युवा मतदाता लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं, इसलिए 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें। बैठक में मंडल पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। मौके पर रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, आलोक द्विवेदी, शशि प्रताप सिंह, वीरेन्द्र वर्मा, चेतन गुप्ता, प्रांशु अग्रवाल, अरूण तिवारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;