Ayodhya News: खड़ी बाइक में लगी आग, जलकर राख
हिन्दुस्तान, अयोध्या
Ayodhya News: अयोध्या के बड़ी देवकाली तिराहे के पास सोमवार को चलते समय एक बाइक में अचानक आग लग गई। इंजन से धुआं उठने के बाद बाइक सवार ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग ने कुछ ही देर में पूरी बाइक को राख कर दिया। घटना के कारण मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा के लिए आवागमन कुछ समय बंद रहा। पुलिस और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। प्रारंभिक तौर पर आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।

Ayodhya News: अयोध्या। शहर के बड़ी देवकाली तिराहा के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तिराहे के पास एक बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बाइक जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार किसी काम से जा रहा था, तभी इंजन से धुआं उठने लगा और अचानक लपटें उठने लगीं। बाइक सवार ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के चलते कुछ देर के लिए आवागमन बंद कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।


