शादी समारोह में जमकर मारपीट, नगदी लेकर फरार
Ayodhya News - बहापुर गांव में बारात समारोह के दौरान हंगामा हुआ, जहां कुछ लोगों ने स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ की और 40 हजार रुपए नगद व जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित संतोष गुप्त ने पुलिस में तहरीर दी है। घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाबा बाजार, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बहापुर गांव में बारात समारोह के दौरान जमकर हंगामा और मारपीट का मामला सामने आया है। कुछ लोगों द्वारा द्वारा स्कॉर्पियो गाड़ी में तोड़फोड़ करने और नगदी व जेवरात लेकर फरार होने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पीड़ित संतोष गुप्त की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में आरपेप है कि गुरूवार की रात स्कॉर्पियो गाड़ी से बारात में शामिल होने पहुंचे थे। उसी दौरान कुछ लोगों ने हमला बोल दिया और गाड़ी में बैठे लोगों के साथ मारपीट की। हमलावरों ने स्कॉर्पियो को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
आरोप है कि आरोपित 40 हजार रुपए नगद भी लेकर फरार हो गए। मालूम हो कि बहापुर गांव से मीरमऊ बारात गई थी। दोनों पक्ष सुबेहा थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था और आए दिन तनाव की स्थिति बनी रहती थी। इसलिए विववाद होना बताया जा रहा है। फिलहाल थाना प्रभारी बाबा बाजार शैलेन्द्र आजाद ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच करके विधिक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


