
लखनऊ ने अयोध्या मंडल को हराकर जीता खिताब
Ayodhya News - अयोध्या में खेल निदेशालय द्वारा आयोजित महिला ट्रेनिस प्रतियोगिता का समापन हुआ। लखनऊ मंडल ने फाइनल में अयोध्या मंडल को 1-0 से हराकर जीत हासिल की। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने किया। अयोध्या ने सेमीफाइनल में प्रयागराज को 5-0 से हराया था।
अयोध्या, संवाददाता। खेल निदेशालय की ओर से आयोजित महिला खेल समारोह वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत अयोजित प्रदेश स्तरीय महिला ट्रेनिस प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हो गया। डॉ.भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर में आयोजित इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुरुवार को लखनऊ और अयोध्या मंडल के बीच हुआ। फाइनल के संघर्षपूर्ण मुकाबले में लखनऊ मंडल ने अयोध्या मण्डल को 1-0 से पराजित करते हुये विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। अयोध्या मण्डल उपविजेता रही। लखनऊ मण्डल की तरफ से खुशी राठौर ने एक मात्र गोल किया। महिला खेल समारोह वर्ष 2025-28 के अन्तर्गत 16 से 18 दिसम्बर तक आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने किया।
इसके पहले क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने अतिथियों का स्वागत किया। फाइनल के पहले हुए प्रथम सेमीफाइन मैच अयोध्या मण्डल बनाम प्रयागराज मण्डल के बीच खेला गया, जिसमें अयोध्या मण्डल ने प्रयागराज मण्डल को एकतफा मुकाबले में 5-0 से पराजित करते हुये फाइनल में प्रवेश किया। अयोध्या की तरफ से प्रतिमा ने 2, विमा, श्रद्धा एवं नैन्सी ने 1-1 गोल किया। दूसरा सेमीफाइन मैच - लखनऊ मण्डल एवं स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर के बीच खेला गया जिसमें लखनऊ मण्डल ने स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर को पेनाल्टी शूटआउट के माध्यम से 6-5 से पराजित करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। समापन पर उप्र यू-शू के सचिव मनीष कक्कड़ जिला हॉकी संघ अयोध्या के सचिव परमेन्द्र सिंह को भी पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उप क्रीड़ा अधिकारी शकील अहमद अन्सारी और सहायक प्रशिक्षक कुलदीप श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




