पीएचडी और सम्बद्धता अनुभाग में खामी पर भड़के कुलपति, लगाई फटकार

Apr 08, 2026 05:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - अयोध्या विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने प्रशासनिक भवन में औचक निरीक्षण किया। उपाधि विभाग में छात्रों की शिकायत पर उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने समयबद्ध कार्य निष्पादन के निर्देश दिए और कहा कि विलंब होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कुलपति ने कार्यप्रणाली में सुधार के सुझाव भी दिए।

पीएचडी और सम्बद्धता अनुभाग में खामी पर भड़के कुलपति, लगाई फटकार

अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बुधवार प्रशासनिक भवन के विभिन्न अनुभाग में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपाधि विभाग में बिना पैसे के उपाधि न देने की विद्यार्थियों की शिकायत पर दफ्तर में पहुंच गए। कार्यालय में उपाधियों के ढेर को देखकर कुलपति का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और कर्मचारियों को जमकर फटकर लगाई। वहीं सम्बद्धता विभाग में फाइलें फर्श पर रखी मिलीं। यहां भी कर्मचारियों को फटकारा। इसके अलावा अन्य अनुभाग का जायजा लिया और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को समयबद्ध कार्य निष्पादन करने के निर्देश दिए।

बुधवार को कुलपति ने लेखा अनुभाग, भंडार, परीक्षा, नामांकन, उपाधि, गोपनीय, सम्बद्धता, लीगल सेल और सामान्य प्रशासन अनुभाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के लिए प्रशासनिक भवन में कुलपति के दाखिल होते ही छात्रों की भीड़ मिल गई। भीड़ के बारे में जानकारी लेने पर पता चला कि उपाधि के लिए खड़े हैं। इस बीच किसी छात्र ने उपाधि के एवज में पैसे के लेन-देन की कुलपति से शिकायत कर दी। बताया जा रहा है कि पूर्व में भी उपाधि विभाग की कुलपति से शिकायत हुई थी। इसलिए कुलपति के प्रशासनिक भवन में प्रवेश करते ही उपाधि विभाग निशाने पर रहा। फिलहाल कुलपति ने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि शिकायत मिलने पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित कार्य प्रभारियों और कर्मचारियों से पत्रावलियों का फीडबैक लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी कार्य में अनावश्यक विलंब न किया जाए। उन्होंने कहा कि फाइलों का शीघ्र निस्तारण करें। कुलपति ने कार्यप्रणाली में सुधार के लिए आवश्यक सुझाव दिए और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। कुलपति ने कहा कि को समय से निस्तारित कराया जाए। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कुलसचिव विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ल, उपकुलसचिव एके गौतम व अन्य मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।