यूजी और पीजी की परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 15 को
Ayodhya News - डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम के चतुर्थ एवं सष्टम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बुधवार निर्धारित की है। छात्र-छात्राओं को 15 अप्रैल तक आवेदन पत्र भरकर परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। परीक्षा अप्रैल के अंत में प्रस्तावित है।

अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय एनईपी- 2020 के तहत स्नातक और पर स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रम के चतुर्थ एवं सष्टम सेमेस्टर की परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बुधवार तक निर्धारित की गई है। जबकि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा आवेदन की अधिसूचना बाद में निर्धारित की जाएगी। अवध विवि के परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह के मुताबिक स्नातक के बीए, बीएससी और बीकॉम चतुर्थ एवं सष्टम सेमेस्टर तथा परास्नातक एमए, एमएससी, एमकॉम चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है। परीक्षा के लिए 15 अप्रैल तक छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि निर्धारित की गई है।ऑनलाइन
परीक्षा का आवेदन पत्र 16 अप्रेल को महाविद्यालय में जमा करना होगा। जबकि 17 अप्रैल को ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र को संशोधित करने एवं परीक्षा आवेदन पत्र को सत्यापित करने की तिथि निर्धारित की गई है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि कोई महाविद्यालय परीक्षा आवेदन पत्र सत्यापित नहीं करता है तो उसकी सभी जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय की होगी एवं ऐसे छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


