आज आरटीओ में कैम्प लगेगा
Ayodhya News - अयोध्या में, संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय रविवार को स्कूली वाहनों का डाटा निगरानी पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कैम्प आयोजित करेगा। स्कूलों को ऑनबोर्ड करने और वाहनों की ऑनलाइन इंस्पेक्शन की प्रक्रिया 14 अप्रैल तक पूरी करनी है। विद्यालयों को आवश्यक दस्तावेज लाने के निर्देश दिए गए हैं।

अयोध्या। स्कूली वाहनों का डाटा निगरानी पोर्टल पर अपलोड करने के लिए संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय रविवार को प्रातः 9.30 से सायं पांच बजे तक कैम्प आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए एआरटीओ (प्रशासन) डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि स्कूल के संबंध में यूडायस नंबर तथा वाहन चालकों का डीएल तथा वाहन संबंधी आरसी तथा परमिट की कॉपी के साथ उपस्थित हों, ताकि विद्यालय को ऑन बोर्ड करते हुए उसमें संचालित वाहनों को भी ऑनबोर्ड कर ऑनलाइन इंस्पेक्शन की कार्रवाई पूर्ण की जा सके। उन्होंने बताया कि स्कूलों को ऑनबोर्ड करने तथा उनके वाहनों को ऑनबोर्ड करते हुए इंस्पेक्शन करने की कार्रवाई 14 अप्रैल तक पूर्ण की जानी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


