Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsAyodhya SSP Bans E-Rickshaw Operations and Parking on Rampath for Traffic Management
नये घाट से टेढ़ी बाजार तक रामपथ पर नहीं चलेगा ई रिक्शा

नये घाट से टेढ़ी बाजार तक रामपथ पर नहीं चलेगा ई रिक्शा

संक्षेप:

Ayodhya News - अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा हेतु, एसएसपी ने रामपथ पर ई-रिक्शा संचालन और पार्किंग पर 5 फरवरी से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय मंडलायुक्त के निर्देश पर लिया गया है, जिसका उद्देश्य यातायात व्यवस्था और जन सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। चार पहिया वाहनों का संचालन पहले से ही प्रतिबंधित है।

Feb 03, 2026 11:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share Share
Follow Us on

-मंडलायुक्त के निर्देश के बाद एसएसपी ने जारी किया आदेश,पार्किंग भी प्रतिबंधित अयोध्या संवाददाता। अयोध्या धाम श्रद्धालुओं और पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों के सुगम तथा सुचारु आवागमन के मद्देनजर नये घाट से टेढ़ी बाजार तक रामपथ पर ई रिक्शा का संचालन और पार्किंग पर प्रतिबंध लगा दिया है। अयोध्या धाम का दौरा करने के बाद मंडलायुक्त राजेश कुमार ने इस क्षेत्र में ई रिक्शा के संचालन को प्रतिबंधित किये जाने का निर्देश दिया था। जिसके बाद एसएसपी ने प्रतिबंध का आदेश जारी किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 तथा उत्तर प्रदेश मोटर वाहन नियमावली 1998 के नियम 178 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अयोध्या धाम क्षेत्र में वायु प्रदूषण नियंत्रण,यातायात व्यवस्था,जन सुरक्षा एवं आम नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रामपथ मार्ग पर ई-रिक्शा के आवागमन को विनियमित किया जाना आवश्यक है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऐसे में पांच फरवरी से अयोध्या धाम में रामपथ मार्ग पर टेढ़ी बाजार चौराहा से लता मंगेशकर चौक तक ई-रिक्शा का संचालन एवं पार्किंग पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगी। चार पहिया वाहनों का संचालन पहले ही है प्रतिबंधित -राममंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर पुलिस-प्रशासन ने पहले ही रामपथ पर टेढ़ी बाजार से लेकर प्रमोद वन तिराहा पुराना पोस्ट ऑफिस तक चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर रखा है। केवल आपात सेवा से जुड़े वाहनों के अलावा पास वाले वाहनों को ही आवागमन की छूट दी जाती है। आये दिन इंट्री प्वाइंटों पर लगने वाले जाम के कारण ताजा आदेश में ई रिक्शा का संचालन और पार्किंग प्रतिबंधित की गई है। साथ ही सभी संबंधित विभागों,वाहन संचालकों एवं नागरिकों से आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने की अपेक्षा की गयी है,जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु रहे तथा जनसुविधा व सुरक्षा को प्रभावी बनाया जा सके। ---------