अकादमी के बच्चों ने रायफल शूटिंग का लिया प्रशिक्षण
अयोध्या में एक शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 50 बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। आयुर्वेदिक अधिकारी महेंद्र सिंह और ओएसडी सच्चिदानंद मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम का सफल संचालन कोच शनि कुमार वर्मा ने किया।
अयोध्या संवाददाता। एक अकादमी के विद्यार्थियों ने शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया तथा निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त किया। मंगलवार को अयोध्या शूटिंग रेंजसिविल लाइन में 50 बच्चों को निःशुल्क शूटिंग प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों के बीच एक शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें तीन पुरुष एवं तीन महिला प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त होने पर मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में अयोध्या जिले के आयुर्वेदिक अधिकारी महेंद्र सिंह तथा विष्णु कमिश्नर कार्यालय के ओएसडी सच्चिदानंद मुख्य अतिथि रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में सिद्धांत, लक्ष्य कुमार, हम्माद, तान्या रावत, आराध्य तथा श्रेयांश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अव्वल स्थान प्राप्त किया।प्रशिक्षण
कार्यक्रम में वर्चस्व कोचिंग के प्रफुल गुप्ता, सतीश शुक्ला जी, मनीष साहनी एवं चंचल कुमारी उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता का सफल संचालन अयोध्या शूटिंग रेंज के कोच शनि कुमार वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उमंग पाठक, राजवीर रावत, सर्वेश कुमार एवं फाल्गुनी चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में श्रेयांश सिंह, श्रेया सिंह, विवान स्वरूप, विवान श्रीवास्तव, आरोही राव, वंशिका चौधरी, अरनव, ज्योत्सना सिंह, अमित कुमार, विजेंद्र कुमार, वात्सल्य राय सहित अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. महेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को एकाग्रता तथा लक्ष्य साधने के महत्वपूर्ण गुर बताए और उन्हें भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


