
सरयू तट पर सजा दीपों का शहर, हिलोरें मारता रहा उत्साह
Ayodhya News - अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान 26 लाख से अधिक दियों से सरयू तट रोशन हुआ। लोग उत्साह से भरे हुए थे और घाटों पर जमा हुए। छात्र-छात्राएं और वालंटियर्स दीप जलाने में शामिल हुए। विदेशी सैलानी भी इस आयोजन का...
सख्ती और पाबंदियों के बाद भी दीपोत्सव की झलक पाने को बेताब दिखे लोग दिये सजाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ अन्य वालंटियर्स में दिखी खुशी अयोध्या, संवाददाता। सरयू सलिला के तट पर आयोजित नवें दीपोत्सव के मौके पर जलाये गए 26 लाख से अधिक दियों का एक शहर सरीखा नजर आ रहा था। हर तरफ उत्साह हिलोरें मार रहा था। घाटों पर सजे दिये से उठती रोशन पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना रही थी। दीपोत्सव की एक झलक पाने के लिए राम की पैड़ी पर जनसैलाब उमड़ा हुआ था। लोग दोपहर से ही घाटों के आसपास जमा होने लगे थे। एक परिवार मुम्बई से विशेषकर दीपोत्सव का आनंद उठाने के लिए अयोध्या आया था।

राम की पैड़ी पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान विदेशी सैलानी महिलाएं भी रामनामी ओढ़े हुए मौजूद रहीं। दीप सजाने वाले वारंटियर्स से लेकर घाटों पर ड्यूटी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के चेहरे भी उत्साह और उमंस से खिले हुए थे। पुलिस और प्रशासनिक सख्ती और पाबंदियों के बावजूद लोगों में दीपोत्सव स्थल की झलक पाने की बेताबी इस आयोजन को और भी आकर्षक बना रही थी। दीपोत्सव में 32 माध्यमिक विद्यालयों के 10 हजार छात्र-छात्राएं बतौर स्वयं सेवक नवें दीपोत्सव की गवाह थीं। संस्कृत विद्यालयों के 1200 छात्र भी सरयू आरती कर स्वयं को धन्य मान रहे थे। बतौर वालंटियर्स दीयो को लगाने से लेकर उसे रोशन करने तक अपनी भूमिका निभाने वाले छात्र-छात्राएं उत्साहित नजर आए। बच्चे बहुत उत्साहित थे। बच्चों में दीप जलाने को लेकर खुशी का एहसा कर रहे थे। किसी प्रकार की कोई समसय नहीं हुई। छात्र राजेश, सुरेश और अंशिका, पल्लवी आदि छात्र-छात्राओं ने पूरे हर्षोल्लास के साथ प्रतिभाग किया। घाटों के आसपास भारी संख्या में लोग इस ऐतिहासिक घड़ी को अपने मोबाइल में वीडियो और फोटो करके सुरक्षित कर रहे थे। कोई वाट्सअप पर दीपोत्सव और अयोध्या की अदभुद छटा को अपने संबंधियों को लाइव दिखाते दिखे। भीड़ में मौजूद अरविंद कहते हैं कि वह दीपोत्सव देखने के लिए पहली बार अयोध्या आये हैं। यहां का नजारा किसी दिव्य और भव्य शहर जैसा लग रहा है। ऐसा दृश्य उन्होंने जीवन में कभी नहीं देखा। वहीं खड़ी आराध्या कहती हैं कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर दीपोत्सव मनाने के लिए वह सीएम योगी को धन्यवाद देती हैं, जिन्होंने यहां इस प्रथा और परंपरा को कायम करके हम अयोध्यावासियों को विश्व पटल पर सम्मानित करने का काम किया है। दूसरी ओर माध्यमिक विद्यालयों के नोडल अधिकारी डॉ.बसंत कुमार कहते हैं कि डीआईओएस डॉ.पवन कुमार तिवारी ने स्वयं निरीक्षण कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। 10 हजार बच्चे इस दीपोत्सव के गवाह थे। मेथाडिस्ट और बापू बालिका इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज, साहबदीन सीताराम और जीजीआईसी की करीब तीन हजार छात्राएं भी शामिल हुईं। 32 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। दीपोत्सव को लेकर लोगों ने गजब का उत्साह नजर आ रहा था। उत्सुक्ता ऐसी थी कि लोग किसी तरह दीपोत्सव का नजारा देखने को बेतताब थे। उत्साहि लोग जयश्रीराम का उदघोष कर रहे थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




