स्मार्ट सिटी योजना के तहत हो रहा है 74 बेडेड हॉस्टल का निर्माण

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
Follow us on Google News
share

अयोध्या, संवाददाता। स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत नगर निगम द्वारा अब्बू सराय में 74 स्मार्ट सिटी योजना के तहत हो रहा है 74 बेडेड हॉस्टल का निर्माण

स्मार्ट सिटी योजना के तहत हो रहा है 74 बेडेड हॉस्टल का निर्माण

अयोध्या, संवाददाता। स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत नगर निगम द्वारा अब्बू सराय में 74 बेडेड वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस परियोजना पर 14.55 करोड़ रुपये की लागत आएगी। नगर विकास विभाग द्वारा बनवाए जा रहे इस हॉस्टल की कार्यदाई संस्था सीएनडीएस है।हास्टल में मुख्य भवन 660 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में जी-3 मंजिला बनेगा। अभी तक इसका लगभग 30 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जिसमें मुख्य भवन के प्रथम तल की छत ढलाई का कार्य पूर्ण हो गया है तथा बाउंड्रीवाल का कार्य चल रहा है। जनवरी 2027 तक पूरा कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

यहां भूतल पर किचन, डायनिंग हाल, एडमिन रूम, रिसेप्शन, लॉन्ड्री रूम, दो सिंगल और पांच डबल बेड रूम होंगे। प्रथम तल पर डे केयर रूम, योगासन रूम, दो सिंगल और पांच डबल बेड रूम होंगे। द्वितीय तल पर 13 बेड डॉर्मेट्री रूम, दो सिंगल और पांच डबल बेड रूम का निर्माण प्रस्तावित है। यह हॉस्टल खासतौर पर उन महिलाओं के लिए लाभकारी साबित होगा, जो सरकारी-निजी नौकरियों, शिक्षा या व्यवसाय के सिलसिले में अयोध्या आती हैं। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए गए हैं। स्मार्ट सिटी अभियान के तहत अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों की श्रृंखला में यह हॉस्टल एक महत्वपूर्ण कड़ी है। राम मंदिर, समग्र विकास और अब महिला सुरक्षा से अयोध्या नई ऊंचाइयों को छू रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।