सीएम ग्रामीण परिवहन योजना को झटका, बस संचालन से पांव खींचे
Ayodhya News - अयोध्या में ग्रामीण परिवहन बस योजना के तहत आवेदकों ने बसों के संचालन में रुकावट पैदा की है। एक मई से शुरू होने वाली बस सेवा अब तक शुरू नहीं हुई है। एक आवेदक ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए पीछे हट गया है, जबकि दूसरे आवेदक की योजना का कोई स्पष्ट समय नहीं है।

अयोध्या, संवाददाता। गांव से शहर को जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन बस योजना को आवेदकों ने पलीता लगा दिया है। बसों के संचालन के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के माहभर बीत जाने के बाद भी एक भी रूट पर बस नहीं चल पाई है। जिले के दो आवंटित रूट पर एक मई से बस सेवा शुरू होनी थी, लेकिन एक आवेदक ने आर्थिक स्थिति का बहाना बनाकर पांव पीछे खींच लिया। जबकि दूसरे आवेदक ने आवंटित रूट पर बस संचालन की हामी भरी है, लेकिन कब से चलेगी यह निर्धारण रोडवेज के अफसर भी नहीं कर पा रहे हैं।
जिले के ग्रामीण इलाके वाशिंदों को जिला मुख्यालय या ब्लाक तक सफर के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन बस योजना शुरू कना था। मार्च से परिवहन निगम के अधिकारी योजना को अमल में लाने के प्रयास में लगे रहे। जिले के मया ब्लाक और मवई ब्लाक से दो बसों के संचालन की आवेदन प्रक्रिया अप्रैल माह में पूरी हो चुकी थी और निजी बसों के संचालन के लिए रूट का आवंटन हो गया था। इन दोनों रूट की बसों के संचालन से लगभग 255 ग्राम पंचायतों के लोगों को सीधा फायदा मिलता। इसमें 134 प्रत्यक्ष ग्राम पंचायत और 121 अप्रत्यक्ष ग्राम पंचायतें शामिल रहीं। मवई ब्लाक के उमापुर से चलने वाली बस का लाभ रूदौली और सोहावल ब्लाक तथा मया ब्लाक के बरौली से चलने वाली का मया ब्लाक के लोगों को भी सफर का लाभ देने की तैयारी थी। परिवहन निगम अयोध्या डिपो में दो रूट पर बस संचालन के लिए आवेदन आए। आवेदकों को एक मई से चयनित मार्गों पर बसें चलानी थीं, लेकिन 21 मई निकल गया। एक भी रूट पर बस नहीं चल पाई है। मालूम हो कि सरकार की मंशा रही कि अयोध्या जिले में प्रत्येक ब्लाक से दो बसें के संचालन की योजना थी। इस योजना के तहत जिलेभर में 22 निजी बसों का संचालन किया जाना है। अयोध्या डिपो एआरएम आदित्य प्रकाश का कहना है कि ग्रामीण बस योजना के तहत दो बसें और मार्ग फाइनल किए जा चुके थे, लेकिन एक आवेदन ने आर्थिक स्थिति का बहाना बताकर पल्ला झाड़ लिया है। जबकि एक आवेदन चलाने के लिए तैयार है, लेकिन कब से चलेगी आवेदक स्पष्ट नहीं बता रहा है। अब अन्य रूट पर बसों कं संचालन के लिए पुन: आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए निगम मुख्यालय के निर्देश का इंतजार है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


