स्मारक स्तंभ के लिए खड़ा किया जा रहा है स्टील का स्ट्रक्चर
Ayodhya News - अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर में हुतात्मा कारसेवकों की स्मृति में स्तंभ का निर्माण चल रहा है। इसका ग्रेनाइट पत्थरों का काम गाजियाबाद में हो रहा है। लार्सन एंड टुब्रो ने इसका 16 मीटर लंबा और 4 फीट व्यास का स्टील स्ट्रक्चर बनाना शुरू कर दिया है। निर्माण पूरा होने में तीन महीने लगेंगे।

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में प्रस्तावित हुतात्मा कारसेवकों की स्मृति में निर्माणाधीन स्तंभ के लिए ग्रेनाइट पत्थरों की कार्विंग का काम दिल्ली शहर के निकट गाजियाबाद में चल रहा है। उधर लार्सन एंड टुब्रो ने परिसर में नियत स्थान पर इस स्तंभ का स्टील स्ट्रक्चर खड़ा करना शुरू कर दिया है। लार्सन एंड टुब्रो के परियोजना निदेशक वीके मेहता ने बताया कि इस स्ट्रक्चर की लंबाई 16 मीटर होगी और यह गोल स्तंभ है इसलिए इसका व्यास चार फिट के करीब होगा। उन्होंने बताया कि इस स्तंभ के शीर्ष पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का लोगो स्थापित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कोई अन्य चित्रकारी नहीं होगी।
उन्होंने बताया कि इसका निर्माण पूरा होने में अभी तीन माह का समय लगेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


