दिव्य धाम में राम: चंद्र ग्रहण की तिथि पर तीन मार्च को जारी होंगे आरती पास
Ayodhya News - अयोध्या में फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा पर 3 मार्च को राम मंदिर का पट सुबह 9 बजे से शाम 8.30 बजे तक बंद रहेगा। श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शाम 8.30 बजे से खुलेंगे। मंगला, श्रृंगार और शयन आरती के लिए अलग-अलग पास जारी नहीं किए जाएंगे। मंदिर का पट चंद्र ग्रहण के कारण बंद रहेगा।

अयोध्या। फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा के पर्व पर मंगलवार तीन मार्च को राम मंदिर के पट पूर्वाह्न नौ बजे सायं 8.30 बजे तक बंद रहेंगे। सायं 8.30 बजे संध्या आरती के साथ भगवान के पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुल जाएंगे। इसके कारण सुबह चार बजे होने वाली मंगला आरती व सुबह साढ़े छह बजे श्रृंगार आरती एवं रात्रि साढ़े नौ बजे शयन आरती का दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे। इन आरतियों का दर्शन आम श्रद्धालुओं को आरती पास से ही होता है। इसके चलते तीन मार्च को तीनों समयों के अलग-अलग पास निर्गत किए जाएंगे। फिलहाल श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से चंद्र ग्रहण को लेकर तीन मार्च को मंदिर का पट बंद रहने की सूचना एक सप्ताह पूर्व जारी कर दिए जाने के कारण फिलहाल रेफरल पास जारी नहीं किए जा रहे हैं।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र कार्यालय के पास काउंटर का संचालन कर रहे संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि फिलहाल अभी उन लोगों को तीन मार्च का पास निर्गत करने का कोई निर्देश नहीं मिला है। इसकी पुष्टि एक श्रद्धालु ने भी की। उन्होंने बताया कि तीन मार्च को शयन आरती पास के लिए आवेदन किया था लेकिन बताया गया कि तीन मार्च को किसी तरह का भी पास जारी करने के लिए निर्देश नहीं मिला है इसलिए फिलहाल इंतजार कीजिए। फिर भी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डा अनिल मिश्र का कहना है कि तीन मार्च को किसी तरह का सुगम व विशिष्ट दर्शन पास नहीं जारी किया जाएगा क्योंकि मंदिर का पट पूरे दिन बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि बावजूद इसके आरती पास जारी किए जाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



