Ayodhya Prepares for Peaceful Festivities Amid Security Arrangements अयोध्या-जलसा और जुलूस को लेकर फिक्रमंद पुलिस और प्रशासन, Ayodhya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsAyodhya Prepares for Peaceful Festivities Amid Security Arrangements

अयोध्या-जलसा और जुलूस को लेकर फिक्रमंद पुलिस और प्रशासन

Ayodhya News - अयोध्या में पर्व-त्योहार के दौरान जलसा और जुलूस आयोजित किए जा रहे हैं। जिला पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। गणेश पूजा उत्सव के अंतर्गत भंडारे और शोभायात्रा का आयोजन होगा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याThu, 4 Sep 2025 12:14 AM
share Share
Follow Us on
अयोध्या-जलसा और जुलूस को लेकर फिक्रमंद पुलिस और प्रशासन

अयोध्या संवाददाता। पर्व-त्योहार के इस दौर में जलसा और जुलूस ने तेजी पकड़ ली है। पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस और प्रशासन फिक्रमंद हो गया है। जिसके कारण कार्यक्रमों में सुरक्षा और व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किये जा रहे हैं। वहीं बुधवार को शांति समिति की बैठक में दोनों समुदायों से मिलजुलकर पर्व-त्योहार को मनाने और इसको सकुशल संपन्न कराने की अपील की गई है। शहर में गणेश पूजा उत्सव चल रहा है। जिसके तहत शुक्रवार को पंडालों में भंडारा का आयोजन होगा,जबकि शनिवार को प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए शोभायात्रा अर्थात जुलूस निकाल मीरनघाट क्षेत्र में विसर्जन होगा।

उधर मुस्लिम समुदाय ने रवी उल अव्वल का चांद दिखने के बाद इदुलमिलादुन्नवी मिलाद शरीफ का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को चौक घंटाघर पर कदीमी जलसा हुआ और गुरुवार को भी इसका आयोजन होगा। उसके बाद शुक्रवार को विभिन्न मोहल्लों से परंपरागत रूप से जुलुस ए मोहम्मदी निकाला जाएगा। जो शहर के प्रमुख मार्गों पर घूमेगा। जिसमें अंजुमनें शामिल होंगी और अखाड़े के लोग करतब करेगें। जिला पुलिस और प्रशासन ने सभी कार्यक्रमों के लिए पुख्ता खाका तैयार किया है। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि एडीएम सिटी योगानद पांडेय की अध्यक्षता में दोनों समुदायों के लोगों और धर्मगुरुओं से साथ बैठक की गई है। मांग के अनुरूप सुरसखा और व्यवस्था की जा रही है। सभी से सहयोग की अपील की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।