तेली टोला में जला एबीसी दो घंटे गुल रही बिजली

हिन्दुस्तान, अयोध्या
Follow us on Google News
share

अयोध्या में एबीसी केबल जलने का सिलसिला जारी है, जिसके कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। बीती रात तेली टोला मोहल्ले में एबीसी के जलने से लगभग दो घंटे तक बिजली गुल रही। रविवार को विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों में भी बिजली की कटौती होती रही।

तेली टोला में जला एबीसी दो घंटे गुल रही बिजली

अयोध्या। शहर में एबी केबल जलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। भीषण गर्मी के कारण एबीसी ओवरहिट होकर जल रहे हैं। हालांकि ट्रांसफार्मरों में दिक्कत बहुत नहीं आ रही है। बीती रात शहर के तेली टोला मोहल्ले में एबीसी जलने के कारण लगभग दो घंटे बिजली गुल रही। लोगों को रात में जाग कर गुजारनी पड़ी। वहीं रविवार को शहर के विभिन्न विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली की कटौती थोड़ी-थोड़ी देर के लिए विभिन्न कारणों से होती रही। बीती रात करीब डेढ़ बजे तेली टोला में एबीसी केबल जल जाने के कारण तेली टोला क्षेत्र की सप्लाई गुल हो गयी।

बताया गया कि सप्लाई नॉर्मल होने में लगभग डेढ़ से दो घंटे का समय लगेगा। रविवार को अपराह्न साढ़े चार बजे झारखंडी फीडर का शटडाउन हो गया। विद्युत उपकेन्द्र नियावां से जुड़े झारखंडी फीडर के मुकेरी टोला ढलान के पास एबीसी केबिल जल जाने तथा फ्यूज जोड़ने के लिए लगभग आधा घंटे सप्लाई बाधित रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।