Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsAyodhya Municipality Establishes Shelters for Winter Relief
महिला और पुरूषों के लिए अलग-अलग होगा रैन बसेरा

महिला और पुरूषों के लिए अलग-अलग होगा रैन बसेरा

संक्षेप:

Ayodhya News - अयोध्या नगर निगम ने ठंड के दौरान श्रद्धालुओं के लिए दो स्थायी और छह अस्थाई रैन बसेरों की व्यवस्था की है। रोडवेज बस स्टैंड और गांधी पार्क में 30 बेड के अस्थाई रैन बसेरा बनाए गए हैं। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग रैन बसेरे और सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं को निशुल्क रात्रि विश्राम की सुविधा दी जाएगी।

Dec 11, 2025 10:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share Share
Follow Us on

अयोध्या, संवाददाता। रामनगरी आने वाले जन सामान्य को ठंड के दौरान आवासीय व्यवस्था में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए नगर निगम ने दो स्थायी और छह अस्थाई रैन बसेरे की स्थापना की है। अयोध्या कैंट रोडवेज बस स्टैंड और सिविल लाइन गांधी पार्क में 30-30 बेड के अस्थाई रैन बसेरा स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा इस बार नगर निगम द्वारा महिलाओं और पुरूषों के लिए अलग-अलग रैन बसेरा बनाया जा रहा है। अयोध्या में बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम ने रैन बसेरों की व्यवस्था मजबूत की है। नगरीय क्षेत्र में आठ अस्थाई एवं स्थाई रैन बसेरा स्थापित किया जाना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालु इन रैन बसेरों में निशुल्क रात्रि विश्राम कर सकेंगे। सभी रैन बसेरों में चारपाई, गद्दे, चद्दर, तकिया और रजाई की पूरी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड एवं गांधी पार्क में 30-30 बेड का रैन बसेरा बनाया गया हैं, जिसमें दोनों जगह 15-15 बेड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या धाम के रेलवे स्टेशन एवं साकेत अंडरपास पर भी जल्द ही रंग बसेरा चालू कर दिया जाएगा। इसके अलावा मच्छरों से बचाव के लिए रैन बसेरों में गुड नाइट मशीनें भी लगाई गई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से हर रैन बसेरे पर सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। रैन बसेरे में ठहरने के लिए श्रद्धालुओं को अपना आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा, साथ ही नाम-पते का रजिस्टर भी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट में 200 से अधिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को ठंड से राहत मिल सके। अयोध्या धाम के प्रमुख चौराहों पर गैस हीटर भी लगाये जाएंगे। कौशलपुरी वार्ड में आज भ्रमण कर जनसमस्याएं जानेंगे महापौर अयोध्या। नगर निगम की टीम के साथ शुक्रवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी कौशलपुरी वार्ड का भ्रमण कर सफाई, पेयजल, पार्कों, नालियों एवं गलियों की स्थिति देखेंगे। इस दौरान जनसुनवाई कर समस्याओं का समाधान भी कराएंगे। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि नगर की सरकार आपके द्वार अभियान के तहत 12 दिसंबर को सुबह आठ बजे महापौर नगर निगम के जोनल आफिस के पास पहुंचेंगे। वह नगर निगम की टीम के साथ भ्रमण कर लोगों की समस्याएं संकलित करेंगे और उसका यथासंभव समाधान कराएंगे। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों को टीमों सहित मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।