सिंधी समाज ने लिया संकल्प,आर्थिक रूप से कमजोर का बनेंगे सहारा

Apr 18, 2026 02:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - अयोध्या में भक्त प्रहलाद सेवा समिति और यूथ विंग की बैठक हुई, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य और गरीब कन्याओं के विवाह में मदद करने का संकल्प लिया गया। समिति ने गरीब महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने, स्कूल की फीस जमा करने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने पर चर्चा की।

सिंधी समाज ने लिया संकल्प,आर्थिक रूप से कमजोर का बनेंगे सहारा

अयोध्या, संवाददाता। प्रभु झूलेलाल के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर और जय झूलेलाल का उद्घोष लगाकर भक्त प्रहलाद सेवा समिति व यूथ विंग ने संकल्प लिया कि समाज में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य व गरीब कन्याओं के विवाह में मदद कर सहयोग किया जाएगा। नाका बाईपास पर एक गेस्ट हाउस में समिति व यूथ विंग की संयुक्त बैठक समिति अध्यक्ष कन्हैया लाल सागर व यूथ विंग अध्यक्ष विक्रम आहूजा की अध्यक्षता में गुरुवार को संपन्न हुई। संचालन समिति के महासचिव ओमप्रकाश ओमी ने किया। बैठक में गरीब कन्याओं के विवाह, स्कूल की फीस जमा करना व इलाज के लिए मदद और हर माह गरीब महिलाओं को एक हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान करने पर चर्चा हुई।

वर्तमान में समिति पैंतालीस महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह देकर सहयोग करती है। महासचिव ओमी ने बताया कि समिति व यूथ विंग मई-जून माह में समर कैंप के माध्यम से सांस्कृतिक, साहित्यिक, कला व सिंधी तीज त्योहार और खानपान को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। साथ ही सिंधी महापुरुषों की जयंती के माध्यम से बच्चों में जागरूकता पैदा की जाएगी।समिति ने युवा व्यापारी राजीव मदान को शाल ओढ़ाकर समिति का सदस्य बनाया। बैठक में राकेश तलरेजा, राजकुमार मोटवानी, सुरेश पंजवानी, टीकम दास, राकेश वाधवानी, जयराम दास, सुरेश तलरेजा, कपिल हासानी, हरीश सावलानी, महेश आहूजा, किशोर राजपाल, जितेंद्र खत्री, सुनील रामानी, दिलीप लखमानी, राहुल सावलानी, रोहित माखेजा आदि सहित पचास से अधिक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।