Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsAyodhya Meeting on Development Roadmap for India 2047

जिले का विकास करने के रोडमैप पर हुई चर्चा

Ayodhya News - अयोध्या में, 2047 तक विकसित भारत के उद्देश्य से जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की उपस्थिति में प्रबुद्धजनों की बैठक हुई। इसमें 12 सेक्टरों पर विकास यात्रा की चर्चा की गई। सेवानिवृत्त आईएएस राजीव कपूर...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याTue, 9 Sep 2025 01:27 AM
share Share
Follow Us on
जिले का विकास करने के रोडमैप पर हुई चर्चा

अयोध्या, संवाददाता। विकसित भारत 2047 के तहत शासन के द्वारा नामित प्रबुद्धजनों ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की उपस्थिति में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक किया। नामित प्रबुद्धजनों में सेवानिवृत्त आईएएस राजीव कपूर, सेवानिवृत्त प्रोफेसर अवध विश्वविद्यालय डा. रामनयन राय व सेवानिवृत्त कृषि निदेशक डा. एपी श्रीवास्तव शामिल रहे। इस दौरान डॉक्यूमेट तीन थीम- अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति, जीवन शक्ति एवं 12 सेक्टर पर विगत आठ वर्षों में जनपद की विकास यात्रा के सम्बन्ध में अवगत कराते हुये जनपद के विकास करने के रोड मैप पर विस्तृत चर्चा की गयी। सेवानिवृत्त आई.ए.एस. राजीव कपूर ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप मे स्थापित करने के उद्देश्य से समावेशी विकास, तकनीकी नवाचार और सतत प्रगति के मिशन को आधारित किया गया है।

नामित प्रबुद्धजनों ने 12 सेक्टर की जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक के पश्चात जनपद के उद्योगपतियों, व्यापारियों एवं होटल व होम स्टे के संचालकों के साथ बैठक करते हुये विकास के लिए किये जाने वाले सुझावों पर समीक्षा किया। मौके पर उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण अश्विनी कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुशील कुमार बानियान व सम्बंधित अधिकारियों की मौजूदगी रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।