रीजेन्ट न होने के कारण तीन मशीनों से जांच प्रभावित

Feb 16, 2026 11:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share Share
Follow Us on

Ayodhya News - अयोध्या मेडिकल कॉलेज में पिछले कुछ महीनों से तीन महंगी मशीनें रीजेन्ट की अनुपलब्धता के कारण बंद हैं। प्रिसिंपल डा. दिनेश सिंह ने मशीनों की स्थिति की जांच का आश्वासन दिया है। मशीनों में खून की जांच और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए उपयोगी उपकरण शामिल हैं। रीजेन्ट उपलब्ध होने पर मशीनों को फिर से चालू किया जाएगा।

रीजेन्ट न होने के कारण तीन मशीनों से जांच प्रभावित

अयोध्या, संवाददाता। रीजेन्ट की उपलब्धता न होने के कारण पिछले कुछ महीने से मेडिकल कॉलेज में तीन मशीने बंद है। हर मशीन की कीमत लाखों में बताई जा रही है। कॉलेज के प्रिसिंपल ने सेंट्रल लैब का निरीक्षण करके इन मशीनों की वर्तमान हालत देखने की जानकारी दी है। मशीनों के सही होने के बाद इसके लिए रीजेन्ट खरीदा जाएगा। मेडिकल कॉलेज में रोगियों की सुविधाओं को देखते हुए तीन आधुनिक आयी थी। इसमें लाखों की कीमत की कोगुलोमीटर, हिमैटोलाजी एनालाइजर व थ्री पार्ट सेल काउंटर की मशीन शामिल थी। कोगुलोमीटर मशीन खून में जमने वाले थक्के की स्थिति बताती है।

हार्ट अटैक, ब्रेन स्टोक मरीजों के लिए यह मशीन काफी उपयोगी है। हीमैटोलाजी एनाइजर मशीन सफेद रक्त कणिकाओं के सभी प्रकारों को अगल करने की क्षमता रखती है। इसमें रेटिक्लोसाइट मापने की भी क्षमता है। एनिमियां के उपचार में यह मशीन काम आती है। खून की जांच के लिए थ्री पार्ट सेल काउंट मशीन का इस्तेमाल होता है। पिछले कुछ महीनों में रीजेन्ट की उपलब्ता न होने के कारण इनका संचालन नहीं हो पा रहा है। काफी दिनों से इस्तेमाल न आने के कारण सेंट्रल लैब की इन मशीनां में दिक्कत आने की सम्भावना है। प्रिसिंपल के नेतृत्व में एक टीम लैब का निरीक्षण करेगी। इसके बाद मशीन की कमियां को देखा जाएगा। अगर मशीन में कोई कमी है तो उसे दूर किया जाएगा। जिसके बाद रीजेन्ट उपलब्ध कराकर इसके नियमित संचालन का दावा कॉलेज प्रशासन कर रहा है। कॉलेज के प्रिसिंपल डा. दिनेश सिंह मर्तोलिया का कहना है कि मशीनों का बंद होना संज्ञान में है। सेंट्रल लैब का निरीक्षण किया जाएगा। इन मशीनों की वर्तमान स्थिति की जांच कराई जाएगी। उसके बाद इनकी एएमसी करा दी जाएगी। मशीनों के ठीक होने पर रीजेन्ट उपलब्ध कराया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;