महापौर ने निषाद बस्ती में सुनीं समस्याएं, सम्मानित किया

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने भाजपा स्थापना दिवस पर कृष्णानगर वार्ड में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 लाभार्थियों को सम्मानित किया और नगर निगम से संबंधित सफाई व पेयजल सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर कई पार्षद भी मौजूद थे।

महापौर ने निषाद बस्ती में सुनीं समस्याएं, सम्मानित किया

अयोध्या। नगर निगम के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने गुरुवार को भाजपा स्थापना दिवस समारोह के तहत विशेष अभियान के दौरान कृष्णानगर वार्ड की पलिया शाहबदी में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर महापौर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 लाभार्थियों के घर पहुंचकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। महापौर ने लाभार्थी खन्ने निषाद के घर बैठक करके जनसंवाद किया। नगर निगम से संबंधित सफाई व पेयजल सुविधा की जानकारी ली। भारत निषाद, गुड्डू, दिनेश, पुत्तीलाल को माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पार्षद रमाशंकर निषाद, रवि सोनकर, सुनील जायसवाल, अजय निषाद, सुखलाल निषाद, जयप्रकाश साहू, धर्मवीर निषाद, पंकज कनौजिया, कमलेश कनौजिया, रमाकांत निषाद व अन्य मौजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।