पलिया शाहबादी की निषाद बस्ती में महापौर ने किया जनसंवाद
Ayodhya News - अयोध्या के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने भाजपा स्थापना दिवस पर कृष्णानगर वार्ड में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से लोगों का जीवन सुखमय हुआ है। महापौर ने नगर निगम की योजनाओं की जानकारी भी दी और लाभार्थियों से संवाद किया।
अयोध्या। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने गुरुवार को भाजपा स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य मे चल रहे विशेष अभियान के दौरान कृष्णानगर वार्ड की पलिया शाहबदी मोहल्ले में पहुंचे। लोगों ने महापौर का स्वागत किया। लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके सिर पर छत का साया हो जाने से उनका जीवन सुखमय हुआ है। महापौर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के दस लाभार्थियों के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान नगर निगम की विविध योजनाओं से परिचित कराया तथा उससे लाभावन्वित करने का भरोसा भी दिया।उन्होंने
आवास योजना के लाभार्थी खन्ने निषाद के घर पर बैठक कर जनसंवाद किया। नगर निगम से संबंधित सफाई व पेयजल सुविधा की बाबत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान भारत निषाद, गुड्डू, दिनेश, पुत्तीलाल आदि लाभार्थियों का माल्यार्पण कर महापौर ने स्वागत किया। उन्हें भरोसा भी दिलाया कि नगर निगम, राज्य तथा केन्द्र सरकार की योजनाओं से आच्छादित करने में पार्टी स्तर से कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय पार्षद रमाशंकर निषाद, मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, भाजपा नेता सुनील जायसवाल, अजय निषाद, सुखलाल निषाद, जयप्रकाश साहू, धर्मवीर निषाद, पंकज कनौजिया, कमलेश कनौजिया, रमाकांत निषाद आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


