राम मंदिर तक जाने के लिए अति विशिष्ट नया मार्ग बनकर तैयार

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - अयोध्या में कुंभ मेला और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। नए संपर्क मार्ग और व्हीलचेयर के लिए निकासी मार्ग का निर्माण हो रहा है। 13 जनवरी के बाद श्रद्धालुओं की...

राम मंदिर तक जाने के लिए अति विशिष्ट नया मार्ग बनकर तैयार

अयोध्या,संवाददाता। कुंभ मेला और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं। कुंभ मेले के पहले क्षीरेश्वर नाथ महादेव मंदिर के सामने बने नए संपर्क मार्ग को शुरू करने की कवायद है। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एसपी सुरक्षा ने निरीक्षण किया और मातहतों को जरूरी दिशा -निर्देश दिए। इसी के साथ व्हीलचेयर के लिए एक नया निकासी मार्ग भी राम जन्मभूमि पथ पर बनाया गया है। 13 जनवरी के बाद रामलला के श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना अधिक बढ़ने का अनुमान है। भीड़ को व्यवस्थित ढंग से मंदिर में दर्शन करने से लेकर बाहर निकलने तक की प्रक्रिया सुलभ हो इसको लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और परिसर की सुरक्षा व्यवस्था द्वारा खाका खींचा जा रहा है। कुछ पाइपलाइन है तो कुछ को धरातल पर उतार दिया गया है। राम जन्मभूमि पथ पर अब व्हीलचेयर के श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश और निकास दो मार्ग बनाए गए हैं। अभी तक आना और जाना एक मार्ग से होता था। इसी साथ दर्शन दीर्घा को भी बढ़ाने की योजना है। परिसर के एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर नया अतिविशिष्ट यानी वीआईपी गेट से संचालन शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि ज्यादा भीड़ आने पर उसे कैसे कंट्रोल किया जाएगा इस विषय पर मंथन किया जा रहा है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।