गर्मी में विद्युत व्यवस्था बनाये रखने पर किया मंथन
Ayodhya News - अयोध्या में गर्मी में विद्युत आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए विभागीय अभियंताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की गई। अधीक्षण अभियंता विनय कुमार ने तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सभी ट्रांसफार्मरों में ऑयल डालने और ढीले तारों को दुरुस्त करने का आदेश दिया गया।

अयोध्या। गर्मी में शहर और जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्थ बनाये रखने और खराबियों को दूर करने को लेकर विभागीय स्तर पर मंथन चल रहा है। सोमवार को अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल अयोध्या विनय कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग करके विभागीय अभियंताओं के साथ सभी तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने अधिशासी अभियंताओं, उप मंडल अभियंताओं के साथ वीसी करते हुए कहा कि गर्मी में किसी भी हालत में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू रखनी है। इसके लिए सभी ट्रांसफार्मरों में ऑयल डाल दिया जाए, फ्यूज बाक्स स्टाल करा दिये जाएं और ढीले तारों को दुरुस्त कराया जाए।
इसके अलावा करीब 12 बिंदुओं पर उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


