बाल विकास की समीक्षा में गैर हाजिर अफसरों को कारण बताओ नोटिस
Ayodhya News - अयोध्या, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में बाल विकास विभाग

अयोध्या, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन स्थल, आंगनबाडी सहायिकाओं के चयन, कुपोषित/अतिकुपोषित बच्चों का चिकित्सीय प्रबन्धन आदि की समीक्षा की गई। इस दौरान उनके रिकवरी रेट, अयोध्या धाम के 70 निर्माणाधीन आंगनबाडी केन्द्रों के साथ विभिन्न विकास खण्डों में निर्माणाधीन आंगनवाडी केन्द्रों की प्रगति, खाद्यान्न वितरण, टीकाकरण, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना,सहित विभिन्न विभागीय विषयों की समीक्षा की गई।प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में कार्य में प्रगति लाने हेतु सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं मुख्य सेविकाओं के निरीक्षणों की समीक्षा में पाँच मुख्य सेविकाओं के न्यूनतम निरीक्षण करने पर उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करना तथा ई केवाईसी में 34 सेक्टरों में अपेक्षित प्रगति न होने और एफआरएस के माध्यम से खाद्यान्न वितरण में 38 सेक्टरों की प्रगति संतोषजनक न होने पर सम्बन्धित मुख्य सेविका को स्पष्टीकरण जारी करने हेतु निर्देशित किया गया है।आंगनबाड़ी
केन्द्रों पर पोषाहार मानकों में हुए बदलाव तथा लाभार्थियों का 7 समूह बनाते हुए 7 नए ब्राण्ड की रेसेपी बेरड पोषाहार से जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया। बताया गया कि अब शिशु अमृत, शिशु आहार, बाल पुष्टिकर, सम्पूर्ण मातृ आहार, आरोग्य पोषण, बाल संजीवनी तथा सक्षम पोषण ब्राण्ड नाम ये रेसेपी बेस्ड पोषाहार की आपूर्ति आंगनबाड़ी केन्द्रों पर की जायेगी। यह आपूर्ति नेफेड द्वारा सीधे कार्यक्रम आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उनके मोबाइल पर संदेश देकर और ओटीपी सत्यापन कराई जायेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


