Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsAyodhya Development Authority Reviews Infrastructure Projects Amidst Rainwater Drainage Issues
फतेहगंज सब्जी मंडी से चौदह कोसी तक बन रहा नाला संतोषजनक नहीं

फतेहगंज सब्जी मंडी से चौदह कोसी तक बन रहा नाला संतोषजनक नहीं

संक्षेप:

Ayodhya News - अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने कार्यालय में परियोजनाओं की समीक्षा की। वर्षा ऋतु में जल भराव की समस्या के निस्तारण के लिए पांच नालों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उपाध्यक्ष ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को तेजी से और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए।

Jan 10, 2026 10:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share Share
Follow Us on

अयोध्या, संवाददाता। अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने शनिवार को कार्यालय में प्राधिकरण की ओर से संचालित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। अयोध्या शहर में विभन्न स्थानों पर वर्षा ऋतु में जल भराव की समस्या रहती है। इसके निस्तारण के लिए प्राधिकरण द्वारा पांच नालों के निर्माण का कार्य किया जा रहा है। उपाध्यक्ष ने फतेहगंज सब्जी मण्डी से निकलकर चौदहकोसी परिकमा मार्ग पर पठान टोला तक जाने वाले नाले के निर्माण के लिए फतेहगंज सब्जी मण्डी से साहबगंज तक कच्चे नाले का विकास कार्य प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण का कार्य की जानकारी ली। इन नालों की कार्यदायी संस्था को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि स्थल पर कार्य बहुत ही धीमी गति से किया जा रहा है और प्रगति संतोषजनक नहीं है।

उपाध्यक्ष अनुराग जैन कार्यदायी संस्था को मैनपावर बढ़कार निर्माण कार्य को त्वरित गति से गुणवत्तापूर्वक करते हुए 31 मार्च 2026 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये। यह भी हिदायत दी कि निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण नहीं होता है तो उनके विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इसी तरह से कौशलपुरी फेज 1 एवं फेज 2, अवध विहार, ट्रांसपोर्ट नगर नाले के विकास का कार्य, जालपा नाले का विकास कार्य एवं तेलाई नाले का विकास कार्य कर रहे कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए। प्राधिकरण द्वारा विकसित अयोध्या शहर में कौशलपुरी आवासीय योजना फेज 1 एवं फेज 2 में स्थित विभिन्न सामुदायिक पार्को तथा साकेतपुरी आवासीय योजना भाग 1 एवं भाग 2 में स्थित विभिन्न सामुदायिक पार्को के सौन्दर्गीकरण का कार्य, तहसील सोहावल में स्थित सुरवारी झील के संरक्षण एवं जीर्णोद्वार का कार्य, अयोध्या शहर में स्थित 15 सड़कों एवं नालियों के निर्माण कार्य, फैजाबाद चौक क्षेत्र में स्थित मच्छरहट्टा पार्किंग का निर्माण कार्य, अयोध्या में स्थित पारम्परिक शवदाह स्थल पर जनसुविधाओं के विकास कार्य, अयोध्या रामपथ के दोनो ओर अवशेष रिक्त भूमि के सैन्दर्यीकरण एवं विकास कार्य, अयोध्या में सरयू नदी में फ्लोटिंग पब्लिक बाथिंग कुण्ड का निर्माण कार्य, अयोध्या विकास प्राधिकरण एवं अयोध्या नगर निगम कार्यालय भवन का निर्माण कार्य, राज्य स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत जनपद अयोध्या के अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत नजूल भूमि पर यात्री निवास का निर्माण और प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही वशिष्ठ कुंज योजना फिरोजपुर उपरहार आवासीय योजना के विकास कार्यों की विस्तृत रूप से समीक्षा की। प्राधिकरण के सचिव हेम सिंह ने बताया कि बैठक में प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी, अधिशासी अभियन्ता, वित्त एवं लेखाधिकारी, सहायक अभियन्तागण, अवर अभियन्तागण और राइट्स लिमिटेड कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;