जच्चा- बच्चा मौत प्रकरण गरमाया, सपा करेगी आंदोलन

Apr 04, 2026 06:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - अयोध्या में बेनीगंज की सोनी यादव के प्रसव के दौरान मां और बच्चे की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सपा नेता तेज नारायण पाण्डेय ने अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने न्याय की मांग की है, अन्यथा धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

जच्चा- बच्चा मौत प्रकरण गरमाया, सपा करेगी आंदोलन

अयोध्या, संवाददाता। कोतवाली नगर के बेनीगंज की सोनी यादव के प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा के मौत प्रकरण ने तूल पकड़ लिया है। सपा नेता पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल की चिकित्सक डा. अंजली श्रीवास्तव और स्टॉफ पर जच्चा-बच्चा की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सक द्वारा फोन पर सिजेरियन कराया गया। इसलिए जच्चा और बच्चा की मौत हुई है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया कि पीड़ित परिजन को न्याय के लिए चिकित्सक और स्टाफ पर मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जाए, अन्यथा सपा सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करेगी। यह बातें पूर्व मंत्री पाण्डेय ने शनिवार को सिविल लाइन स्थित एक होटल में पत्रकारों से कही।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में अंधेरगर्दी है। सबसे पहले प्रसूता को परिजन जिला महिला अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सक न होने का हवाला देकर प्राइवेट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उन्होंने घटना का जिक्र करते हुए बताया कि मां परमेश्वरी देवी अस्पताल में गलत तरीके से प्रसव पर जच्चा- बच्चा की मौत हो गई तो किसी अन्य अस्पताल में ले जाने को बोल दिया गया, लेकिन जब अन्य अस्पताल में ले गए जो चिकित्सक ने जच्चा- बच्चा को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के समय प्रशासन पे पीड़ित परिजन को आश्वासन दिया था कि चिकित्सक व अन्य जिम्मेदार पर कड़ी कार्रवाई होगी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई की गई है। सिर्फ सीएमओ के आदेश पर अस्पताल को सील करके चले गए हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि जल्द ही सपा का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलेगा। चिकित्सक और स्टॉफ पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके कड़ी कार्रवाई न हुई तो धरना- प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, अर्पणा जायसवाल, हामिद जाफर मीसम, प्रवीण राठौर व अन्य मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।