Ayodhya News: अयोध्या 6 ्र

हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News: 11 बकायेदारों के सम्पत्ति की कुर्की कर वसूला 14.54 लाख रुपएएक बकाएदार की दुकान बंद मिलीं, जिन्हें कार्रवाई के दौरान चिन्हित किया गयाकर बकाया भवन स्वामियों व प्रतिष्ठान के विरुद्ध वसूली की कार्रवाई...

Ayodhya News:  अयोध्या 6 ्र

Ayodhya News: 11 बकायेदारों के सम्पत्ति की कुर्की कर वसूला 14.54 लाख रुपए एक बकाएदार की दुकान बंद मिलीं, जिन्हें कार्रवाई के दौरान चिन्हित किया गया

कर बकाया वसूली की कार्रवाई

कर बकाया भवन स्वामियों व प्रतिष्ठान के विरुद्ध वसूली की कार्रवाई जारी रहेगी

अयोध्या, संवाददाता। बकाया गृह एवं जलकर की वसूली के लिए नगर निगम ने अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट क्षेत्र में 11 कर बकायेदारों के भवनों एवं प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की। इन बकायेदारों पर कुल 74 लाख 48 हजार 336 रुपये का कर बकाया था। कार्रवाई के दौरान 14 लाख 54 हजार ‌939 रुपये की धनराशि जमा कराई गई।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी की टीम का कार्य

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार ने बताया कि कार्रवाई की जद में होटल समेत विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठान और भवन रहे। बकाया कर की वसूली के लिए संबंधित भवन स्वामियों एवं प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार प्रक्रिया अपनाई गई। एक प्रकरण में संबंधित पार्षद ने तीन दिन के भीतर बकाया कर जमा कराने का आश्वासन दिया। वहीं एक बकाएदार की दुकान बंद मिलीं, जिन्हें कार्रवाई के दौरान चिन्हित किया गया। कुर्की संबंधी कार्रवाई के दौरान मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, कर निर्धारण अधिकारी, जोनल अधिकारी और संबंधित राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे। अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बकायेदारों से अपेक्षा की है कि निर्धारित कर एवं अन्य देय धनराशि समय से जमा कर दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर बकाया भवन स्वामियों और प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार वसूली की कार्रवाई जारी रहेगी।

सामान्य प्रश्न

✦कितने कर बकायेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है?−
11 कर बकायेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअयोध्याAyodhya News: अयोध्या 6 ्र