अयोध्या में सिटी बसों का संचालन ठप, परिचालक हड़ताल पर
अयोध्या में सिटी बस परिचालकों ने अपने स्थानांतरण के आदेश और चार महीने से वेतन न मिलने के खिलाफ धरना दिया। परिचालकों ने 2021 में संविदा पर भर्ती होने के बाद अचानक आउटसोर्स में स्थानांतरण का विरोध किया। उनकी मांग है कि सभी परिचालकों को परिवहन निगम में स्थानांतरित किया जाए।

अयोध्या, संवाददाता। अयोध्या में संचालित सिटी बसों का संचालन ठप हो गया है। शनिवार को सिटी बस परिचालकों ने अयोध्या धाम बस स्टेशन पर बसों को खड़ी करके धरने पर बैठ गए। आंदोलित परिचालकों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और परिवहन निगम में स्थानांतरण की मांग की। उपनगरीय परिवहन सेवा के तहत अयोध्या धाम में संचालित सिटी ई बसों के परिचालकों को आउटसोर्स में स्थानांतरित करने के आदेश पर परिचालक भड़क गए हैं। परिचालकों का कहना है कि वर्ष 2021 में संविदा पर भर्ती की गई थी, लेकिन सभी परिचालकों को अचानक आउटसोर्स पर स्थानांतरित करने का आदेश जारी हो गया।
जबकि नियमावली में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। आंदोलित परिचालकों का कहना है कि उपनगरीय परिवहन सेवा के सभी परिचालकों का परिवहन निगम में स्थानांतरण किया जाना चाहिए। परिचालकों ने चार माह से वेतन न मिलने का आरोप लगाया। परिचालकों ने बताया कि उच्चाधिकारियों को ज्ञापन देकर मांग स अवगत कराया गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए आंदोलन की रहा अपनानी पड़ी। धरने पर बैठे परिचालकों में केशवराम, सुनील पाण्डेय, रोहित पांडेय, जितेंद्र सिंह, दिलीप यादव, शिवम पांडेय, मनोज, अमित, सूरज चौधरी व अन्य शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


