सिंधी समाज के पांच बच्चों का हुआ सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार

Apr 13, 2026 11:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - अयोध्या में संत सतराम दास दरबार में 141वीं जयंती के अवसर पर पांच बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। बच्चों की बहनों ने गुलाबी रंग की चोटी बांधकर कार्यक्रम की शुरुआत की। यह संस्कार मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।

सिंधी समाज के पांच बच्चों का हुआ सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार

अयोध्या, संवाददाता। सिंध से चली आ रही पुरानी परम्पराओं के साथ सामूहिक रूप से पांच बच्चों को यज्ञोपवीत संस्कार जनेऊ किया गया। सभी बच्चों की बहनों नें बालो मे गुलाबी रंग की चोटी बांधकर संस्कार का शुभांरभ किया। सोमवार को रामनगर कॉलोनी स्थित संत सतराम दास दरबार में यह कार्यक्रम अमर शहीद संत कवरराम साहिब की 141वी जयंती के अवसर पर हुआ। दरबार के पीठाधीश्वर साई नितिन राम ने सभी बच्चो को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जनेऊ संस्कार मुख्य रूप से बालक के मानसिक,शारीरिक और अध्यात्मिक विकास के लिए किया जाता है। प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि पंडित तारकेश्वर शर्मा ने विधि विधान के साथ शुभम, भरत, निखिल, खुशी, गौरव को जनेऊ पहनाकर इसे एक अत्यंत महत्वपूर्ण संस्कार बताया।

भक्त प्रहलाद सेवा समिति व यूथ विंग ने शहीद संत के चित्र पर माल्यार्पण कर संत नवलराम दरबार मे जयंती मनाई गई। ओमी ने बताया कि माल्यार्पण समिति अध्यक्ष कन्हैया लाल सागर, नारायण दास, राजकुमार मोटवानी, सुरेश पंजवानी, टीकम दास, जयराम दास, तेज कुमार माखेजा, किशोर राजपाल, शंकर केवलरामानी, उमेश तोलानी, नवीन मंध्यान, उमेश संगतानी, सुरेश तलरेजा,कपिल हासानी,गोल्डन खत्री,देवा सचदेवा,दिलीप खटवानी आदि ने किया----

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।