Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsAyodhya Celebrates Diwali with Divine Lights as Ram Temple Shines Post 14-Year Exile
महालक्ष्मी पूजन के साथ परकोटे के गणपति मंदिर में भी चल रही पूजा अर्चना

महालक्ष्मी पूजन के साथ परकोटे के गणपति मंदिर में भी चल रही पूजा अर्चना

संक्षेप:

Ayodhya News - अयोध्या में 14 वर्षों के वनवास के बाद लंका विजय कर लौटे प्रभु श्री राम के स्वागत में दीपोत्सव मनाया गया। राम मंदिर और सम्पूर्ण श्रीराम जन्मभूमि परिसर को दीपों से सजाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Oct 19, 2025 11:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share Share
Follow Us on

अयोध्या। 14 वर्षों के वनवास के बाद लंका विजय कर अयोध्या लौटे प्रभु श्री राम के आगमन की खुशी में आयोजित होने वाले दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर राम मंदिर सहित सम्पूर्ण श्रीराम जन्मभूमि परिसर दिव्य प्रकाश की आभा से आलोकित हो उठा। राम मंदिर व राम दरबार सहित परकोटे के सभी मंदिरों, शेषावतार मंदिर व कुबेर टीला स्थित कुबेरेश्वर नाथ महादेव मंदिर में एक तरफ जहां देशी घी के दीपक जलाए गए। वहीं दूसरी ओर पूरे परकोटे की दीवारों व अपर प्लिंथ -लोअर प्लिंथ के अलावा कोर्ट यार्ड व सप्त मंडपम व कुबेर में मोम के दीपक जलाए गए। इसी तरह से जन्मभूमि पथ, क्रासिंग टू रंगमहल बैरियर मार्ग के अलावा चारों प्रवेश द्वारों के अतिरिक्त पंचवटी व अन्य स्थानों पर सरसों तेल के दीपक जलाए गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

करीब दस कुंतल फूलों से सुसज्जित की गयी आकर्षक रंगोली: इसके पहले राम मंदिर में करीब सवा पांच बजे राम मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला का दर्शन पूजन किया और फिर रामलला के समक्ष सबसे पहले स्वयं दीपक प्रज्ज्वलित किया। यह वह पल था जब अमावस्या की काली घटाएं पूरे वातावरण को अपने आगोश में समेटने को आतुर थी, ठीक उसी पल दीप प्रज्ज्वलित कर चतुर्दिक रोशनी का विस्तार परिसर को प्रकाशमान कर दिया गया। सम्पूर्ण दीपों के प्रज्ज्वलित होने के साथ परिसर में मौजूद स्वयंसेवकों ने उत्साह और उल्लास में जय श्रीराम का उद्घोष किया। यह उद्घोष लगातार श्रद्धालुओं के बीच भी प्रतिध्वनित होता रहा। उधर, पूरे मंदिर परिसर को कृत्रिम व प्राकृतिक फूलों की लरियो से सुसज्जित कर वंदनवारों से सजाया गया। इसके अलावा राम मंदिर व राम दरबार समेत अलग-अलग स्थानों पर नयनाभिराम रंगोली सजाई गई। इस रंगोली को आकर्षक व सुंदर बनाने के लिए सुंदर फूलों के संयोजन के साथ उन्हें सजाया गया था। बताया गया कि रंगोली निर्माण के लिए करीब दस कुंतल फूलों का प्रयोग किया गया। इस कार्य में अवध विश्वविद्यालय के फाइनल आर्ट के छात्र छात्राओं की विशेष भूमिका रही। इस मौके पर मौजूद राज्यपाल आनंदी बेन ने भी रामलला का दर्शन पूजन किया। इस मौके पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय, तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डा अनिल मिश्र व मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने पर्व की बधाई देते हुए स्वागत किया।