बसों के आवागमन से प्रतिबंध हटा, श्रद्धालुओं का सफर आसान
Ayodhya News - अयोध्या में परिवहन निगम की बसों का नेशनल हाईवे के सर्विसलेन से आवागमन बहाल कर दिया गया है। अब श्रद्धालुओं के लिए बसें साकेत पेट्रोल पंप फ्लाईओवर के नीचे रुकेंगी। यह सुविधा रामनवमी मेले के मद्देनजर शुरू की गई है, जिससे यात्रियों का सफर आसान हो गया है और रोडवेज की आमदनी में भी वृद्धि हुई है।

अयोध्या, संवाददाता। परिवहन निगम की बसों का नेशनल हाईवे के सर्विसलेन से आवागमन से प्रतिबंध हटा लिया गया है। इसलिए अब रोडवेज के विभिन्न डिपो की बसें अयोध्या धाम के पास साकेत पेट्रोल पंप फ्लाईओवर के नीचे तक आवागमन होने लगा है। बसों का आवागमन बहाल होने से श्रद्धालुओं का सफर आसान हो गया है, हालांकि यह सुविधा रामनवमी मेले के लिए होना बताई जा रही है। परिवहन निगम की बसों का अयोध्या धाम के पास साकेत पेट्रोल पंप फ्लाईओवर के नीचे स्टॉपेज प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसलिए यात्रियों को बसों की सुलभता का संकट आ गया है और न बसों को पर्याप्त यात्री न मिलने से आमदनी को भी नुकसान उठाना पड़ रहा था।
यात्रियों को बस से सफर के लिए ई- रिक्शा या अन्य संसाधन से अयोध्या धाम बस स्टेशन तक सफर करना मजबूरी बन गई है। जिसके लिए यात्रियों को अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ रहा था, हालांकि रामनवमी मेले पर श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर हाईवे की दोनों दिशा की सर्विसलेन से बसों का आवागमन बहाल कर दिया गया है। इसलिए अब बसें फ्लाईओवर के नीचे पहुंचकर सवारियां बैठा रही है। प्रशासन के इस निर्णय से श्रद्धालुओं को सफर के लिए बसों की आसानी आ सुलभता हो रही है और अब रोडवेज की आमदनी में भी उछाल आया है। मालूम हो कि मेले के मद्देनजर फ्लाईओवर की चंद दूरी पर बालूघाट के पास रोडवेज का अस्थाई बस अड्डा स्थापित किया गया है। इसलिए बसों को बस अड्डा तक आवागमन के लिए फ्लाईओवर के नीचे मार्ग का सहारा लेना पड़ता है। इसके अलावा बसें फ्लाईओवर के नीचे रुककर यात्रियों को बैठा रही है। प्रशासन के इस निर्णय की रोडवेज के अफसर और यात्री सराहना कर रहे है, लेकिन यातायात पुलिस की मानें तो यह सुविधा सिर्फ मेले के लिए शुरू की गई है
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


