हवाई यात्रियों के सुरक्षित सफर के लिए सियार की धरपकड़ तेज

May 06, 2026 11:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए वन विभाग ने सियारों को पकड़ने का अभियान चलाया है। रनवे पर सियारों की मौजूदगी से उड़ानें असुरक्षित हो रही थीं। अब तक दो सियार पकड़े गए हैं और सर्च अभियान जारी है।

हवाई यात्रियों के सुरक्षित सफर के लिए सियार की धरपकड़ तेज

अयोध्या। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से यात्रियों के सुरक्षित सफर के लिए वन विभाग ने सियार की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया है। एयरपोर्ट के रनवे पर सियार की चहलकदमी से हवाई याक्ष असुरक्षित मानी जा रही है। इसलिए एयरपोर्ट प्रबंधन ने वन विभाग से सियारों के पकड़ने का अनुरोध किया था। अभी तक एयरपोर्ट क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने दो सियार को पकड़ लिया है और सर्च अभियान जारी है। मालूम हो कि हवाई जहाज के के उड़ान के समय किसी भी पशु-पक्षी के सामने आने पर इसमें बाधा आती है। उड़ानों को रोकना पड़ सकता है। अयोध्या एयरपोर्ट शहर के बाहरी इलाके में है।

एयरपोर्ट काफी लंबा चौड़ा है। इसलिए एयरपोर्ट क्षेत्र में सियार व अन्य जानवर भ्रमण किया करते हैं। निदेशक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि रनवे पर जानवरों के आने से उड़ान प्रभावित होती है। यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से सियार व अन्य जानवरों को पकड़ने के लिए वन विभाग से अनुरोध किया गया था। वन विभाग की टीम ने दो सियार अभी तक पकड़े हैं।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।