मखौड़ा से 84 कोसी परिक्रमा शुक्रवार से होगी शुरू, प्रस्थान आज
Ayodhya News - अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा मखौड़ा धाम बस्ती से 14 अप्रैल को शुरू होगी। श्रद्धालु अलग-अलग जत्थों में यात्रा करेंगे। महंत गया दास के अनुसार, श्रद्धालु नरोत्तम मंदिर से मखौड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। यह यात्रा 23 दिनों तक चलेगी और 25 अप्रैल को जानकी नवमी पर समाप्त होगी।

अयोध्या। रामनगरी की 84 कोसी परिक्रमा बैसाख कृष्ण प्रतिपदा पर शुक्रवार को मखौड़ा धाम बस्ती से शुरू होगी। इस परिक्रमा के लिए गुरुवार को अयोध्या से अलग-अलग जत्थों में श्रद्धालु गण मखौड़ा धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। अयोध्या 84 कोसी परिक्रमा एवं धर्मार्थ सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत गया दास ने बताया कि उनके जत्थे में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु नरोत्तम मंदिर रायगंज से अपराह्न तीन बजे मखौड़ा धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। यह श्रद्धालु पैदल यात्रा कर मखौड़ा में रात्रि विश्राम करेंगे और पुनः प्रातः काल परिक्रमा शुरू करेंगे। उधर हनुमान मंडल के तत्वावधान में श्रद्धालु गण कारसेवक पुरम से बस द्वारा प्रस्थान करेंगे।
वहीं सदगुरु सेवा मंडल के तत्वावधान में श्रद्धालु सदगुरु सदन गोलाघाट से निकलेंगे। बताया गया कि 23 दिनों तक चलने वाली परिक्रमा को जानकी नवमी के पर्व पर 25 अप्रैल को विराम दिया जाएगा। इसके पहले श्रद्धालु गण 24 अप्रैल को सरयू तट पर रात्रि विश्राम करेंगे और सुबह रामकोट की परिक्रमा करते हुए सीताकुंड अयोध्या में विश्राम कर 26 अप्रैल को विदा होगी। इसके पहले सीताकुंड पर रामार्चा पूजन किया जाएगा।----
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


