राजकीय कृषि बीज भंडार पर धान बीज की उपलब्धता

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - तारुन,संवाददाता। खरीफ सीजन को देखते हुए राजकीय कृषि बीज भंडार पर विभिन्न प्रजातियों के धान

राजकीय कृषि बीज भंडार पर धान बीज की उपलब्धता

तारुन,संवाददाता। खरीफ सीजन को देखते हुए राजकीय कृषि बीज भंडार पर विभिन्न प्रजातियों के धान बीज किसानों के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। किसानों की सुविधा और बेहतर उत्पादन को ध्यान में रखते हुए खुशबूदार, महीन एवं मोटे धान की कई उन्नत किस्में उपलब्ध हैं। बीज गोदाम प्रभारी कन्हैया लाल ने बताया कि बासमती मालवीय सुगंधा एच यू आर-917 खुशबूदार महीन धान की अवधि 135 से 140 दिन है तथा इसका उत्पादन 60 से 65 कुंतल प्रति हेक्टेयर तक होता है। वहीं सांभा मंसूरी बीपीटी5204 की अवधि 140 से 145 दिन तथा उत्पादन 45 से 50 कुंतल प्रति हेक्टेयर है।

इसी प्रकार धान डीआर आर-48 खुशबूदार महीन किस्म की अवधि 125 से 130 दिन और उत्पादन 65 से 70 कुंतल प्रति हेक्टेयर बताया गया है। धान सीओ की अवधि 100 से 105 दिन तथा उत्पादन 50 से 55 कुंतल प्रति हेक्टेयर है।इसके अलावा धान आई आर 64 धान भी उपलब्ध है, जिसकी अवधि 110 से 115 दिन और उत्पादन 50 से 55 कुंतल प्रति हेक्टेयर तक होता है। वहीं शिवाट्स चार प्रजाति का उत्पादन 55 से 60 कुंतल प्रति हेक्टेयर बताया गया है। बीज गोदाम प्रभारी कन्हैया लाल ने किसानों से अपील की है कि वे समय से बीज प्राप्त कर वैज्ञानिक विधि से बुवाई करें, जिससे अधिक उत्पादन हासिल किया जा सके।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।