Auto Driver Dies in Accident on Lucknow-Ayodhya Highway घायल ऑटो चालक की मौत , Ayodhya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsAuto Driver Dies in Accident on Lucknow-Ayodhya Highway

घायल ऑटो चालक की मौत

Ayodhya News - सोमवार को लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर इब्राहिमपुर के पास एक ऑटो चालक की ट्रक से टक्कर लगने से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक प्रकाशचंद्र मिश्र के बेटे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह अपने...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याWed, 10 Sep 2025 01:25 AM
share Share
Follow Us on
घायल ऑटो चालक की मौत

सोहावल,संवाददाता। लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को रौनाही थाना क्षेत्र में इब्राहिमपुर के पास हुए हादसे में घायल ऑटो चालक की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। मामले में मृतक के बेटे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोमवार सुबह अपने गांव के पास ऑटो खड़ीकर सवारी का इंतजार कर रहे गोपीनाथपुर के मजरे नेवादा निवासी करीब 48 वर्षीय प्रकाशचंद्र मिश्र के ऑटो में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मर दी थी। वह सोहावल से अयोध्या के बीच टेंपो चला कर परिवार का भरण-पोषण करता था। हादसे के बाद घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया था।

जहां से हालत गंभीर होने के कारण उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था।इलाज के दौरान रात नौ बजे उसकी मौत हो गई। उपनिरीक्षक बृजेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को मृतक के पुत्र सूरज मिश्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।