रोडवेज कर्मचारी संघ के अतुल शाखा अध्यक्ष और विकास मंत्री चुने गए

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के अयोध्या डिपो चुनाव में अतुल पांडेय को अध्यक्ष और विकास यादव को मंत्री चुना गया। अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने गए। संगठन ने कर्मचारियों के हित के लिए तत्पर रहने का आश्वासन दिया। चुनाव सुल्तानपुर और अकबरपुर डिपो के प्रतिनिधियों की देखरेख में संपन्न हुआ।

रोडवेज कर्मचारी संघ के अतुल शाखा अध्यक्ष और विकास मंत्री चुने गए

अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के अयोध्या डिपो शाखा के चुनाव में सर्वसम्मति से अतुल पांडेय को अध्यक्ष और विकास यादव को मंत्री चुना गया। इसके अलावा अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने गए। इस मौके पर रोडवेज कर्मियों ने संगठन के क्षेत्रीय मंत्री अजय सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। रोडवेज कर्मचारी संघ अयोध्या शाखा का चुनाव अधिकारी सुल्तानपुर डिपो के शाखा अध्यक्ष प्रतीक श्रीवास्तव और अकबरपुर डिपो के शाखा मंत्री संजीव कुमार देख- रेख में अयोध्या डिपो परिसर में संपन्न हुआ। चुनाव में आरपी यादव को संरक्षक चुना गया। इसके अलावा संगठन मंत्री काजोल श्रीवास्तव, कार्यकारणी सदस्य उपासना सिंह चुनी गई।संगठन

के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों न कहा कि रोडवेज कर्मियों और निगम का हित सर्वोपरि है। कर्मचारियों के हक के लिए संगठन तत्पर रहेगा और लंबित मांगों को पूरा कराएंगे। इस दौरान विवेक यादव, नंद किशोर यादव, बजरंग सिंह, राम शिरोमणि, साधना, विनोद मिश्र व अन्य ने पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।