Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsAttempted Rape Case in Baba Bazaar Local Woman Targeted by Young Man

दुष्कर्म करने के प्रयास में केस दर्ज
संक्षेप:
Ayodhya News - बाबा बाजार के एक गांव में एक महिला के साथ युवक ने जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला खेत से लौटते समय युवक ने उसे झाड़ी में खींचने का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच...
Oct 17, 2024 11:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
बाबा बाजार। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ गांव के ही युवक पर जबरन दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़िता की तहरीर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। महिला की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक शुक्रवार को वह खेत से घर वापस लौट रही थी। रास्ते मे गांव के एक युवक ने गलत नीयत से जबरन झाड़ी में खींचने लगा। गोहार लगाने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी भाग निकला। थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार आजाद ने बताया कि मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




