खेत जा रहे युवक की पिटाई, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - बीकापुर में अभय सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि 18 मई को जब वह खेत जा रहा था, तब गांव के मनीष सिंह और सोनू सिंह ने उसे रोका और गाली-गलौज की। विरोध करने पर उन्होंने डंडे से हमला किया। गांव वालों ने उसकी जान बचाई। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

खेत जा रहे युवक की पिटाई, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

बीकापुर। चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मंगारी कूड़ेभारी निवासी अभय सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 18 मई की शाम करीब सात बजे वह अपने खेत जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही मनीष सिंह तथा हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के अरसठ हरीलाल का पुरवा बेरूगंज निवासी सोनू सिंह सहित एक अन्य ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडे से हमला कर दिया। गांव के एक परिवार के लोग ने उनकी जान बचाई। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच मोतीगंज पुलिस चौकी प्रभारी बुद्धिमान सिंह को सौंपी गई है।

------

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।