Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsAppointment Letters Distributed to Newly Selected Anganwadi Workers in Ayodhya

मुख्य सेविकाओं को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र

Ayodhya News - अयोध्या में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नवचयनित मुख्यसेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। विधायक चन्द्रभानु पासवान और अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। प्रदेश में 2425 मुख्यसेविकाओं को...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याThu, 28 Aug 2025 01:33 AM
share Share
Follow Us on
मुख्य सेविकाओं को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र

अयोध्या, संवाददाता। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ से सीधी भर्ती द्वारा नवचयनित जिले में रहने वाली मुख्यसेविकाओं का नियुक्ति पत्र का वितरण क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान में किया गया। कार्यक्रम में विधायक चन्द्रभानु पासवान, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह व जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे। प्रदेश में 2425 नवचयनित मुख्यसेविकाओं को अपने गृह जनपदों में नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम सभी जनपदों में आयोजित हुआ। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री ने प्रदान किया। जिसका सीधा प्रसारण किया गया। अभ्यर्थियों को जनपद तैनाती का आवंटन लखनऊ से होगा।

इसके लिए पोर्टल विकसित किया जा रहा है। पोर्टल अभ्यर्थियों से प्राथमिकता वाले जनपद को फीड कराते हुए वरिष्ठता क्रम के अनुसार जनपद आवंटन का कार्य भी यथाशीघ्र होगा। जनपद से 108 नवचयनित मुख्यसेविकाओं की सूची मुख्यलाय लखनऊ से प्राप्त थी। इसमें 105 नवचयनितों को नियुक्ति पत्र बांटा गया। मौके पर जनपद के सभी विकास खण्डों के बाल विकास परियोजना अधिकारी रवि श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश पाण्डेय, दिनेश कुमार, राजेश कुमार गुप्त. ओमप्रकाश, डा. अनीता सोनकर, रेनू यादव, प्रियंका दूबे एवं मीनाक्षी पाण्डेय मौजूद रही।