यूपीपीसीएस में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली अनामिका को किया सम्मानित
Ayodhya News - अयोध्या की साकेत पुरी निवासी अनामिका मिश्र ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने उनके घर जाकर उन्हें सम्मानित किया और कहा कि उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक है, विशेषकर छात्राओं के लिए।

अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली साकेत पुरी निवासी अनामिका मिश्र से नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात किया। विधायक ने अनामिका को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि उनकी उपलब्धि से अयोध्या का मान बढ़ा है। यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है, जो युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। विशेषकर छात्राओं के लिए यह उपलब्धि एक सकारात्मक संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
---------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


