जैन मुनि व दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष कर्मयोगी रवीन्द्र कीर्ति स्वामी को दी गयी युग पुरुष की उपाधि
Ayodhya News - अयोध्या में दिगंबर जैन मंदिर में अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद का स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित हुआ। जैन मुनि स्वस्ति रवीन्द्र कीर्ति को युग पुरुष की उपाधि से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम में युवा परिषद के कार्यों की सराहना की गई और जैन संस्कृति के संरक्षण का आह्वान किया गया।

अयोध्या । अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को अयोध्या के रायगंज मोहल्ले में स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में स्वर्ण जयंती एवं अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में दिगम्बर जैन कमेटी के अध्यक्ष व जैन मुनि स्वस्ति रवीन्द्र कीर्ति स्वामी को जैन समाज के युग पुरुष की उपाधि से अलंकृत किया गया। जैन संप्रदाय की सर्वोच्च साध्वी गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माताजी ने इस अवसर पर आर्शीवाद प्रदान करते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल सेवा, समर्पण एवं संगठन की भावना को सशक्त करेगा, बल्कि युवा शक्ति को समाज हित में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण मंच भी सिद्ध होगा।
उन्होंने युवा जैन संस्कृति के संरक्षण श्रमण परम्परा को जीवन्त रखने का आह्वान किया। मुनि विभास्वर सागर ने युवा परिषद की सराहना करते हुए कहा कि श्रमणों के आहार विहार में विशेष सहयोग करें। प्रज्ञा श्रमणी चन्दना मती माता ने युवा परिषद के संस्मरण सुनाते हुए सभी प्रांतीय, सम्भाग, जिला व ईकाई स्तर पर धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम निरन्तर आयोजित करवाने का सुझाव दिया। स्वामी रवीन्द्र कीर्ति ने कहा कि युवा परिषद जैन समाज के युवाओं की सवसे प्राचीन संस्था है। यह संस्था सदैव धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करवाती रहती है, अब यह अन्तर्राष्ट्रीय रूप ले रही है। अध्यक्षीय उद्बोधन में युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जीवन प्रकाश जैन ने कहा कि युवा परिषद के लिए स्वर्ण जयंती समारोह मनाना गौरव की बात है। उन्होंने सभी शाखाओं को इस वर्ष अपने अपने क्षेत्र में धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम कराने का निर्देश दिया।कार्यक्रम का संचालन युवा परिषद् के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष बृजेन्द्र जैन दिल्ली एवं राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री दिलीप जैन जयपुर ने किया। समारोह में उपाध्यक्ष पवन जैन घुवारा एवं अशोक जैन क्रांतिकारी, कोषाध्यक्ष अतिशय जैन, निधेश जैन, अर्पित जैन वाणी सहित देश की अनेक शाखाओं के सैकड़ों पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।युवा परिषद् के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री दिलीप जैन ने अवार्ड की घोषणा की व शाखाओं की प्रगति रिपोर्ट साझा की। राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि हसमुख गांधी इन्दोर ने युवाओं को जैन संस्कारों से जुडने के बिन्दु बताए और 1 लाख 11 हज़ार "आचार्य देशभूषण महाराज पुरस्कार" की घोषणा की।अलग-अलग अलंकरणों से अलंकृत हुई संस्थाएं:युवा परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह में कर्मठ व्यक्तित्व पुरस्कार जवाहरलाल जैन सिकंदराबाद को प्रदान किया गया। युवा परिषद की सबसे प्राचीन कामां शाखा का विशेष अभिनन्दन स्वर्ण जयंती गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। देश की उत्कृष्ट एवं श्रेष्ठ शाखाओं में आउट स्टैंडिंग शाखा प्रताप नगर सम्भाग जयपुर को प्रशस्ति पत्र व पगडीके साथ नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। एक्सीलेंट अवार्ड कोल्हापुर, महाराष्ट्र को प्रदान किया गया। सेवा शिरोमणी सम्मान से युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन (जयपुर), राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री व राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जैन, पूर्व महामंत्री मनोज जैन, पूर्व संयुक्त महामंत्री डॉ. अनुपम जैन, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष बिजेंद्र जैन, पूर्व अध्यक्ष कैलाश जैन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली अनिल जैन को सम्मानित किया गया। सज्जा तत्व नव दम्पति स्वर्ण श्री उपाधि से अतिशय जैन दिल्ली, अंकित जैन हीरापुर ( सागर,एम पी ), पुनीत -रूचिका लुहाड़िया मानसरोवर जयपुर, आकार -गरिमा चौकडायत नालन्दा विहार, जयपुर आदि नव दम्पतयों को सम्मानित किया गया।----
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


