
अलग-अलग सड़क दुर्घटना मे महिला समेत तीन को आई चोटें
Ayodhya News - अयोध्या में चमनगंज बाजार के पास एक ट्रेलर ने रॉन्ग साइड से आकर कार से टक्कर मारी। इस दुर्घटना में कार सवार अभिनव सिंह और दुर्गेश एयरबैग खुलने के कारण सुरक्षित रहे। हादसे के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया। दूसरी दुर्घटना में एक महिला का पैर फ्रैक्चर हो गया।
अयोध्या,संवाददाता। इनायतनगर थाना क्षेत्र के चमनगंज बाजार में अयोध्या-रायबरेली फोरलेन पर शुक्रवार दिन में करीब तीन बजे रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रेलर से एक कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में सीओ चकबंदी मिल्कीपुर के पेशकार 35 वर्षीय अभिनव सिंह एवं कार चालक दुर्गेश एयरबैग खुलने के कारण बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रेलर से कार की जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क पर 360 डिग्री घूमकर किनारे जा पहुंची। कार में लगे एयरबैग तुरंत खुल गए,जिससे कार सवार को कोई गंभीर चोटें नहीं आईं। दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।

टक्कर के कारण ट्रेलर का डीजल टैंक फट गया और पूरा डीजल सड़क पर फैल गया,जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही इनायतनगर थाना प्रभारी रतन शर्मा,चौकी प्रभारी बारुन बाजार अविनाश प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंकर यातायात को सामान्य कराया। वहीं दूसरी और देर शाम थाना क्षेत्र के ही पटखौली बाजार में हुई एक दूसरी दुर्घटना में एक महिला का पैर फ्रैक्चर हो गया। 48 वर्षीय महिला कमलेश कुमारी पत्नी राकेश निवासी सोखावां अपनी बहन के घर करमडांडा जा रही थी तभी फोरलेन पर स्थित पटखौली कट को पार करते समय उसे एक तेजगति बाइक ने टक्कर मार दी,जिसमें उसे गंभीर चोटे आई हैं। महिला के परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। ----------

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


